• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद सुमन बालिका के दुष्कर्म पर बोले ‘यह इतना बड़ा मामला नहीं’ कि अखिलेश आएं

सांसद सुमन बालिका के दुष्कर्म पर बोले ‘यह इतना बड़ा मामला नहीं’ कि अखिलेश आएं

उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

April 21, 2025
in Agra, Crime, News, Politics

आगरा। खेरागढ़ में दलित बालिका से दुष्कर्म के मामले में जब सांसद रामजीलाल सुमन से यह पूछा गया कि क्या यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव आएंगे तो उन्होंने कहा कि ‘यह इतना बड़ा मामला नहीं है’। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

 17 अप्रैल की रात क्षेत्र के गांव में दलित समाज की बालिका के पिता दावत में गए थे। गांव का रहने वाला ओमवीर लोधी रात डेढ़ बजे घर के बाहर सोती बालिका को उठा ले गया और पांच सौ मीटर दूर जाकर दुष्कर्म किया। सुबह पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी से उसकी पहचान की। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद राजनीति गर्मा गई। शनिवार को भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार समेत भीम आर्मी, रायल वाल्मीकि आर्मी और भाकियू पदाधिकारी पीड़ित के स्वजन से मिले थे। मामला तूल पकड़ने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया।

रविवार दोपहर तीन बजे सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। पीड़िता के पिता और बाबा से 20 मिनट एकांत में बातचीत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा कहीं दलितों की बरात रोकी जा रही है तो कहीं आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मुलाकात करने आएंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या बच्चों सी बात करते हो? ये इतना बड़ा मामला नहीं है। इस परिवार की जो हमसे मदद हो सकती है, करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की आवश्यकता नहीं है। हम जरूर मदद करेंगे, हमने कह दिया है कि परिवार हमारे संपर्क में रहे।

Previous Post

राजू हत्याकांड में 17 पुलिसकर्मी सीआईडी ने पाए दोषी

Next Post

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जुआ खेलने की मना करने पर दलितों ने की हाथापाई, ठाकुरों ने कर दी फायरिंग

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जुआ खेलने की मना करने पर दलितों ने की हाथापाई, ठाकुरों ने कर दी फायरिंग

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जुआ खेलने की मना करने पर दलितों ने की हाथापाई, ठाकुरों ने कर दी फायरिंग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर में नंद प्लाजा में लगी भीषण आग, फैली दहशत

सदर में नंद प्लाजा में लगी भीषण आग, फैली दहशत

May 22, 2023
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी

September 6, 2022
कारगिल युद्ध बलिदानी के घर में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

कारगिल युद्ध बलिदानी के घर में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2022
1.30 करोड़ की सुपारी सहित गायब हुए ट्रक के मामले में एसटीएफ ने पांच पकड़े

1.30 करोड़ की सुपारी सहित गायब हुए ट्रक के मामले में एसटीएफ ने पांच पकड़े

March 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.