• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
1.30 करोड़ की सुपारी सहित गायब हुए ट्रक के मामले में एसटीएफ ने पांच पकड़े

1.30 करोड़ की सुपारी सहित गायब हुए ट्रक के मामले में एसटीएफ ने पांच पकड़े

आगरा एसटीएफ यूनिट ने सुपारी को भी किया बरामद

March 20, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। सैया से 1.30 करोड़ की सुपारी सहित गायब हुए ट्रक के मामले में एसटीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीम के द्वारा सुपारी को भी बरामद कर लिया गया है। 

एसटीएफ प्रभारी हुकुम सिंह ने बताया कि फरवरी 2024 में सुपारी से भरा ट्रक गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा था। सैया पर चालक सहित ट्रक गायब हो गया था। मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही माल भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जीत, जयकुमार, सलमान, विमल, आसिफ हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया है की जय कुमार उपरोक्त सुपारी का व्यापार करता है जिसका कानपुर में व्यापार है। जीत सिंधी गुवाहाटी में ट्रांसपोर्टर है। वहां से जयकुमार का सामान आता रहता है। इसलिए जयकुमार और जीत सिंधी की आपस में जान पहचान है। फरवरी में जीत सिंधी ने जय कुमार को फोन कर बताया कि उसके पास कर्नाटक के एक व्यापारी की बिना बिल की सुपारी है। माल दिल्ली भेजा जा रहा है। इस सुपारी को खरीदना है तो बताओ। इस पर जय कुमार द्वारा सलमान, जीत सिंधी के साथ झांसी पहुंचकर इस माल को वाहन स्वामी इब्राहिम से 25 लाख रुपए में खरीद लिया गया और इस माल को कानपुर में अमित गुप्ता को एक करोड़ 10 लाख में तय करके गिरिजा ट्रेडर्स में रखवा दिया गया था।  जब यह पता चला की सुपारी व्यापारी ने सैया में मुकदमा दर्ज करा दिया है तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने लगे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ प्रभारी हुकुम सिंह के साथ इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा, एसआई लाल सिंह, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार, दिनेश चौधरी, प्रदीप यादव, ब्रजराज, प्रदीप चौधरी, हरपाल सिंह, बृजकिशोर आदि शामिल रहे।

Previous Post

खंदौली में दबंगों ने मारपीट कर किया पथराव, वारंटी भी रहा शामिल

Next Post

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

Related Posts

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

Next Post
फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वैलेंटाइन डे पर रामबाग पार्क में युवक से मारपीट

वैलेंटाइन डे पर रामबाग पार्क में युवक से मारपीट

February 14, 2022
नकली क्रीम, आई लाइनर और लिपिस्टक बेचने में पांच व्यापारी गिरफ्तार

नकली क्रीम, आई लाइनर और लिपिस्टक बेचने में पांच व्यापारी गिरफ्तार

December 7, 2023
पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

April 12, 2024
आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

आग में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने वाले फायर कर्मी का हुआ सम्मान

December 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.