आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक चिकन कार्नर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त भी घटनास्थल पर जानकारी लेने पहुंचे।
शिल्पग्राम पार्किंग के पास गुलफाम का चिकन कार्नर के नाम से रेस्टोरेंट है। बुधवार रात बाइक सवार तीन युवक रेस्टोरेंट पर आए। खाना खाने के बाद रुपयों को लेकर रेस्टोरेंट संचालक और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। बाइक सवारों ने गुलफाम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने तीन राउंड फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य ग्राहक भाग खड़े हुए।











