• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधान सभा एटा की चुनावी तस्वीर

विधान सभा एटा की चुनावी तस्वीर

जीतने के लिए सभी प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं

February 5, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। राजा संग्राम सिंह के एटा में चुनावी संग्राम प्रारंभिक दौर में ही शबाब पर है। चुनावी तस्वीर नई बोतल में पुरानी शराब जैसी है। भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेबिड और पिछले चुनाव में निकटतम प्रत्याशी रहे जुग़ेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर 5 साल बाद फिर मैदान में हैं। सपा विद्रोही अजय यादव इस चुनाव को त्रिकोणीय बना रहे हैं सपा में टिकट कटने के बाद वे बसपा के टिकट पर चुनावी संग्राम में अपनी ताकत आजमा रहे हैं।

वर्ष 2017 के चुनाव में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला विपिन वर्मा डेबिट भाजपा और सपा के जुगेंद्र सिंह यादव के बीच हुआ था। इन दोनों को क्रम से 82500 तथा जुगेंद्र सिंह यादव को 61387 वोट मिले थे। हार जीत का अंतर 21129 का रहा था तीसरे स्थान पर बसपा के गजेंद्र सिंह चौहान उर्फ बबलू अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा को 41937 वोट मिले थे तथा चौथे स्थान पर तत्कालीन निवर्तमान विधायक आशीष यादव उर्फ आशु रहे थे, उन्हें 11032 वोट मिले थे शेष 11 प्रत्याशी निर्दलीय थे।
मौजूदा चुनाव की तस्वीर यह है कि भाजपा के मौजूदा विधायक विपिन वर्मा डेविड जिनके पिता लगातार 21 वर्ष इस सीट से विधायक रहे थे। उस दौरान कांग्रेस के कैलाश यादव ने परेशान होकर परिसीमन कराया था। तब चुनावी तस्वीर बदली थी डेविड के भाई प्रजा पालन वर्मा विधायक रह चुके हैं। वे भी भाजपा विधायक थे।

एटा सदर सीट की चुनावी तस्वीर थोड़ी रोमांचक होती नजर आ रही है। मुकाबला भाजपा बसपा और सपा के बीच है यादव बाहुल्य इस सीट पर यादव मतों का बंटवारा 2 प्रत्याशियों की वजह से होना स्वाभाविक है। ऐसे में अपने अपने कोर वोट बैंक को समेट कर हर प्रत्याशी दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है। बीते चुनाव में इस सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े क्षत्रिय महासभा के बबलू जहां भाजपा प्रत्याशी डेविड के लिए वरदान बने हुए हैं। वही अपनी पत्नी को पिछले जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष बनवा कर जीत हासिल कर चुके सपा के जुगेंद्र सिंह यादव भी किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने के लिए मैदान में डटे हुए हैं। सबसे बड़ी बाधा उनके लिए बसपा के सपा विद्रोही अजय यादव पेश कर रहे हैं। क्योंकि वे एटा क्षेत्र के मलावन क्षेत्र के रहने वाले हैं, जहां उनका खासा प्रभाव है। उनकी बेटी ब्लाक प्रमुख भी है। टिकट कटने से आहत अजय यादव जिस तरह से मीडिया के सामने रोए थे उससे भी अपने समाज में एक संदेश देने में  कमोबेश सफल रहे थे।
हालात यह है कि जीत के लिए दावेदार तीनों ही प्रत्याशी कोरोना के इस मौसम में चुनाव आयोग की पाबंदियों के बीच पत्रकारों को दावत दे चुके हैं। टेंपो दिखाने के लिए किसी के पास भी ज्यादा मौके नहीं हैं। इसीलिए वे सोशल मीडिया का सहारा लेने के लिए मजबूर है। एटा में मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को होगा। ऐसे में आने वाले 1 पखवाड़े में चुनावी रंगत क्या होगी यह आने वाला वक्त ही बताएगा फिलहाल तीनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र यादव।
विपिन वर्मा डेविड।
अजय यादव।
Previous Post

मनचले ने छात्रा का घर से निकलना किया दुश्वार

Next Post

अवागढ़ में 5 वर्षीय बालिका का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका, एटा में अधिवक्ता के साथ लूट

Related Posts

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

November 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस ने आगरा से चुनावी अभियान का शंखनाद...

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

November 15, 2026

आगरा। रविवार को आगरा में जीआईसी में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

Next Post
अवागढ़ में 5 वर्षीय बालिका का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका, एटा में अधिवक्ता के साथ लूट

अवागढ़ में 5 वर्षीय बालिका का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका, एटा में अधिवक्ता के साथ लूट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजनगरी में धूमधाम के साथ मना गणतंत्र दिवस

ताजनगरी में धूमधाम के साथ मना गणतंत्र दिवस

January 26, 2025
किसान पर फायरिंग और मारपीट कर दबंगों ने 51 हजार लूटे, मुकदमा दर्ज

किसान पर फायरिंग और मारपीट कर दबंगों ने 51 हजार लूटे, मुकदमा दर्ज

March 22, 2025
हिन्दू चेतना नहीं जागी तो फिर खंडित हो जाएगा भारत बोले पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज

हिन्दू चेतना नहीं जागी तो फिर खंडित हो जाएगा भारत बोले पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज

January 18, 2026
डौकी में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

डौकी में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

September 22, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम
  • जगनेर में दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बरातियों के साथ भी मारपीट
  • शादी में गया था परिवार लौटा तो देखा कि घर के अंदर चोर थे, साहस दिखाते हुए पकड़ा
  • व्यापारियों से अभद्रता और मारपीट करने वाले नगर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.