• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

समर्थ पोर्टल को पूरे तरीके से लागू करने के लिए निर्देश, डॉ अरुण दीक्षित की फाइलों की भी ली जानकारी

June 11, 2025
in Agra, Education

आगरा। बुधवार को कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव विश्वविद्यालय में निरीक्षण पर आए। जब तक वह निरीक्षण पर रहे विश्वविद्यालय में खलबली मची रही। उन्होंने परीक्षा से एक रात पहले तक सेंटर बदले जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही यह भी पूछा कि आधे अधूरे रिजल्ट क्यों निकलते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद उनकी भुगतान संबंधी फाइलों पर भी पूछताछ की। देर शाम वह विश्वविद्यालय से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे बुधवार सुबह विश्वविद्यालय में पहुंचे। उनके साथ कुलाधिपति के विशेष कार्यअधिकारी डॉ. पंकज एल जानी भी साथ में थे। अपर मुख्य सचिव ने सबसे पहले उन्होंने बृहस्पति भवन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने समर्थ पोर्टल को लेकर कहा कि आखिर इसमें क्या समस्या आ रही है। इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने उसमें आने वाली समस्याओं को बताया। उन्होंने कहा जो भी समस्याएं हैं, लिखकर दे दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इस बार प्रवेश और एग्जाम संबंधी सभी काम इसी पोर्टल से होगा। इसके बाद उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि आखिर विश्वविद्यालय में सेंटर क्यों बदले जाते हैं? एक दिन पहले तक रात में केंद्र बना दिए जाते हैं। किसी ने कहा कि प्रेशर आने पर बना दिए जाते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है, जो सही है वही करें। आपकी नीति पारदर्शी होनी चाहिए। एक दिन पहले तक फॉर्म भरने के बारे में भी उन्होंने पूछा। इस पर उन्हें बताया गया कि यह पेनल्टी लगाकर भरवाए जाते हैं। इस पर उन्होंने यही कहा कि अगर पेनल्टी लगा रहे हो तो पहले से तय कर लो हर चीज पहले से छात्रों को और कॉलेज वालों को पता होनी चाहिए। अचानक से उसे मत करो। अपनी व्यवस्था को पारदर्शी बनाओ। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में विश्वविद्यालय से कार्य विरत किये गए विधिक सलाहकार डॉ. अरुण कुमार दीक्षित की भुगतान संबंधी फाइलों की जानकारी ली। प्रो. राजीव वर्मा ने उन्हें सारी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर कर्मचारियों को भी बुलाया और उनसे भी कई बिंदुओं पर जानकारी की। गेस्ट हाउस से वह छलेसर कैंपस में निरीक्षण पर पहुंचे। यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  अपर मुख्य सचिव की बैठक में कुलपति प्रो आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ ओमप्रकाश, उप कुलसचिव अनूप केशरवानी, प्रो संजय चौधरी, प्रो मनु प्रताप सिंह, प्रो राजीव वर्मा, पूजा सक्सेना आदि शामिल रहे। 

Previous Post

प्राधिकरण का ताजगंज में 20 बीघा में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Next Post

कोतवाली क्षेत्र के कारखाने में धमाका, दो लोगों की मौत, कई घायल

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
कोतवाली क्षेत्र के कारखाने में धमाका, दो लोगों की मौत, कई घायल

कोतवाली क्षेत्र के कारखाने में धमाका, दो लोगों की मौत, कई घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवक को बंधक बनाकर थर्ड डिग्री देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक को बंधक बनाकर थर्ड डिग्री देकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

December 17, 2024
कॉलोनियों के नाम बदलकर रखे गए नरकपुरी, घिनोना नगर, बदबू बिहार..

कॉलोनियों के नाम बदलकर रखे गए नरकपुरी, घिनोना नगर, बदबू बिहार..

October 7, 2022
ताजमहल घूमने आए पर्यटक को परिक्रमार्थियों ने  दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

ताजमहल घूमने आए पर्यटक को परिक्रमार्थियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

July 17, 2023

चुनाव आयोग ने दी और ढील, अब 6-10 बजे तक प्रचार

February 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.