• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उटंगन नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे, एक की मौत

उटंगन नदी में नहाते समय तीन युवक डूबे, एक की मौत

July 6, 2025
in accident, Agra

आगरा। रविवार सुबह उटंगन नदी में नहाते समय तीन युवक डूब गए।  स्थानीय लोगों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी बीच एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। 

फतेहाबाद के मोहल्ला जाटवान कला में रहने वाले मोनू, मनीष व लखन रविवार को गांव रिहावली में बन रही पानी की टंकी पर मजदूरी करने के लिए गए थे। सुबह तीनों पास में बह रही उटंगन नदी में नहाने के लिए चले गए। करीब नौ बजे अचानक तीनों युवक नदी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे स्थानीय तैराकों ने लखन और मनीष को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। मोनू पानी में डूब गया। सूचना पर एसडीएम अभय सिंह, क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा व मोनू के स्वजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस व स्थानीय तैराकों ने नदी में मोनू की तलाश की। दोपहर एक बजे मोनू का शव नदी से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोनू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मोनू का शव मिलते ही पत्नी सुधा देवी बेसुध हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मोनू अपने पीछे छह वर्षीय बेटी भावना, चार वर्षीय बेटा लवकुश व दो वर्षीय बेटी अवनी को छोड़ गया है। 

Previous Post

आशी जैन ने  सीए फाइनल की परीक्षा में देशभर में 22वीं रैंक प्राप्त कर ताज नगरी का नाम किया रोशन

Next Post

फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर आईजी दीपक कुमार, दो डीसीपी सहित कई पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर आईजी दीपक कुमार, दो डीसीपी सहित कई पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

January 26, 2024
मानव सुसाइड मामले में निकिता के परिजनों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

मानव सुसाइड मामले में निकिता के परिजनों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

March 12, 2025
प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगवाई जाएगी, सूरसदन चौराहे से हुई शुरुआत

प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगवाई जाएगी, सूरसदन चौराहे से हुई शुरुआत

May 23, 2024
कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

March 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.