आगरा। बुधवार को पौधारोपण महाअभियान के तहत आगरा में रिकॉर्ड तोड़ 56 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए।
मुख्य कार्यक्रम आवास विकास सेक्टर-नौ स्थित नगर निगम पार्क में हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने पाकड़ का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अभियान के नामित नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे ने पारस पीपल के पौधे रोपे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर पर सभी लोगों से अपील की कि वे रोपे गए पौधों को केवल लगाकर न छोड़ें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं, तभी यह अभियान पूर्णतः सफल माना जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीएफओ राजेश कुमार, भाजपा नगराध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, पार्षद गौरव शर्मा, विजय सामा, रोहित कत्याल, राहुल जैन, मुनेंद्र जादौन आदि उपस्थित रहे।











