• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुलायम से सीखे सियासी दाव-पेंच, 15 साल से सैफई परिवार पर ही अजमा रहे हैं एसपी सिंह बघेल

मुलायम से सीखे सियासी दाव-पेंच, 15 साल से सैफई परिवार पर ही अजमा रहे हैं एसपी सिंह बघेल

कभी अखिलेश, कभी डिंपल तो कभी अक्षय यादव के सामने लड़े चुनाव

February 8, 2022
in Politics

करहल। करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आगरा के सांसद और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का सैफई परिवार से सियासी मोर्चा लेने का अनुभव पुराना है। बघेल इस परिवार के लोगों के खिलाफ भले ही एक भी चुनाव न जीते हों, लेकिन मुलायम के कुनबे के लिए मुश्किल जरूर खड़ी करते रहे हैं।

बघेल ने 2009 में लोकसभा का आम चुनाव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ा था। तब अखिलेश कन्नौज से भी चुनाव लड़े थे।  अखिलेश ने कहा था जिस सीट से अधिक वोटों से जीतेंगे वही सीट अपने पास रखेंगे। तब फिरोजाबाद जिला सपा का मजबूत गढ़ था। अखिलेश को उम्मीद थी कि यादवों के इस गढ़ में वो कन्नौज से अधिक वोटों से जीतेंगे। तब बघेल ने बसपा से अखिलेश के खिलाफ ताल ठोंकी थी। बघेल भी जानते थे कि चुनाव अखिलेश ही जीत रहे हैं, लेकिन वो जीत का अंतर कम करने में जुटे रहे। बघेल ने अपने राजनीतिक गुरु मुलायम सिंह से सीखे सियासी दांव-पेंच का इस्तेमाल उन्ही के बेटे के खिलाफ किया। अखिलेश यहां से लगभग 65 हजार वोटों से चुनाव जीते। जबकि उन्हें उम्मीद थी कि वो एक लाख से अधिक अंतर से जीतेंगे। इस जीत से वो मायूस हुए और उनकी मायूसी का कारण बने बघेल। अखिलेश ने फिरोजाबाद से इस्तीफा दे दिया। जबकि बघेल हार कर भी खुश थे।
2009 में ही फ़िरोज़ाबाद सीट पर लोकसभा का उप चुनाव हुआ। यहां से अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा। डिंपल सैफई परिवार की पहली महिला थी जो राजनीति में आई थीं। डिंपल के खिलाफ फिर बघेल ने ही ताल ठोंकी। बघेल ने डिंपल को जीतने नहीं दिया, उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी फ़िल्म अभिनेता राजबब्बर की राह आसान कर दी। डिंपल की हार से मुलायम का कुनबा सियासी सदमे में आ गया था, लेकिन बघेल अपने राजनीतिक गुरु को पटकनी देकर खुश थे।
सैफई परिवार के एक और सदस्य के खिलाफ बघेल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दो-दो हाथ किया। इस चुनाव में वो भाजपा की टिकट पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़े। इस चुनाव को अक्षय यादव जीत तो गए लेकिन बघेल ने इस चुनाव में भी सैफई परिवार को कड़ी मशक्कत करा दी थी। सैफई परिवार से बार-बार मोर्चा लेने के अनुभव को देखते हुए ही भाजपा ने बघेल को अखिलेश यादव की घेराबंदी के लिए मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा के अखाड़े में उतारा है। नतीजे का इंतजार कीजिए….।

Previous Post

पाटिल पुत्र पटियाली में पहली बार जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री

Next Post

प्रियंका गांधी ने किया खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए रोड शो

Related Posts

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

Next Post
प्रियंका गांधी ने किया खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए रोड शो

प्रियंका गांधी ने किया खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए रोड शो

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवक के अंगूठे में पहले से लगी हुई थी चोट- बोले पुलिस अधिकारी

युवक के अंगूठे में पहले से लगी हुई थी चोट- बोले पुलिस अधिकारी

January 7, 2026
टोक्यो में मोदी-बाइडेन की मुलाकात; पीएम बोले- भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी

टोक्यो में मोदी-बाइडेन की मुलाकात; पीएम बोले- भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी

May 24, 2022
एत्माउद्दौला पुलिस ने पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट और 11 अपराधियों के खिलाफ की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

एत्माउद्दौला पुलिस ने पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट और 11 अपराधियों के खिलाफ की मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

June 30, 2025
कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

March 13, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार
  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.