• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने आठ महीने के कार्यकाल में कॉलेज की उपलब्धियाँ बताईं

आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने आठ महीने के कार्यकाल में कॉलेज की उपलब्धियाँ बताईं

20 एकड़ भूमि जिस पर कब्जा था मुक्त कराया, प्रवेश पर दिया ध्यान सभी सीटें फुल

September 26, 2025
in administration, Agra, Education

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने शुक्रवार को अपने आठ महीने का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बारे में बताया। 

प्रो. गौतम ने बताया कि मार्च 2025 में पूर्णकालिक प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कॉलेज में संचालित नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में घटती प्रवेश संख्या को रोकना था। शिक्षकों और प्रवेश समितियों के अथक प्रयासों से इस वर्ष बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बीबीए, बीसीए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम और डिप्लोमा इन जर्नलिज़्म की सभी सीटें पूर्ण रूप से भर चुकी हैं। यहां तक कि फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की सभी शाखाओं की सीटें भी दशकों बाद पहली बार पूरी तरह भरी गईं।उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ परीक्षाओं को शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया। साथ ही सामान्य प्रशासन, अनुशासन और वित्तीय प्रशासन को दुरुस्त करने का काम किया गया। इस सुधार कार्य में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भरपूर सहयोग किया।प्राचार्य प्रो. गौतम ने बताया कि कॉलेज की द्विशताब्दी वर्ष (2023) की परियोजनाओं के अंतर्गत नौ प्रमुख प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेजे गए हैं। इनमें आचार्य चाणक्य परीक्षा भवन (3,000 विद्यार्थियों की क्षमता), पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र, गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन संस्थान, गंगाधर शास्त्री प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर विदेशी भाषा अध्ययन संस्थान और एकेडमिक स्टाफ कॉलेज जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं को प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है।

जमीन से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए प्रो. गौतम ने कहा कि कॉलेज की लगभग 20 एकड़ भूमि, जिस पर अराजक तत्व कब्जा जमाकर असामाजिक गतिविधियां चला रहे थे, वहां उच्च शिक्षामंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर के सहयोग से बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। इस कार्य में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने जो सहयोग किया उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल संस्थान, आगरा द्वारा कॉलेज में गंगाजल की पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। पत्रकार वार्ता में उप प्राचार्य प्रो. पीबी झा, प्रो. मृदुल शर्मा, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. शशिकांत पांडेय, प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. ए. के. सिंह, डॉ. गौरव कौशिक, प्रो. रंजीत सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. राजेश वर्मा, डॉ. रिजु निगम, प्रो. सुनीता यादव, प्रो. दीपा रावत, प्रो. नीरजा महेश्वरी, प्रो. निखिलेश तिवारी, बृजेश हरित आदि मौजूद रहे।

Previous Post

एत्माउद्दौला पुलिस ने युवती को दी नई जिंदगी, यमुना में लगाई थी छलांग, बचाया

Next Post

सिकंदरा में ओवर ब्रिज पर मिला निलंबित चल रहे सिपाही का शव

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
सिकंदरा में ओवर ब्रिज पर मिला निलंबित चल रहे सिपाही का शव

सिकंदरा में ओवर ब्रिज पर मिला निलंबित चल रहे सिपाही का शव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आपत्तिजनक रील पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आपत्तिजनक रील पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

March 9, 2026
सिकंदरा में जूते और डौकी में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

सिकंदरा में जूते और डौकी में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

April 19, 2023
सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026
पिता और दो भाइयों की हत्या करने वाले तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

पिता और दो भाइयों की हत्या करने वाले तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

July 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.