• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आस्था के महापर्व छठ पूजा पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की

सिकंदरा, बल्केश्वर घाट पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

October 27, 2025
in administration, Agra, Cultural

आगरा। आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। महिलाएं नंगे पैर यमुना में स्नान के लिए पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने घाट पर वेदी बनाकर पूजा की। इसके साथ ही सूप में फल, ठेकुआ आदि सामग्री सहित पानी व गाय के दूध से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

यमुना घाट पर अपर जिला जज ज्ञानेन्द्र राव अपनी पत्नी निरूपमा राव के साथ पूजा अर्चना करने के दौरान।

सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने छठ का पहला अर्घ्य दिया। बल्केश्वर, एत्माद्दौला, सिकंदरा आदि क्षेत्रों में अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों का दोपहर 2:00 बजे से यमुना घाट किनारे पहुंचना शुरू हो गया था। कई लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बना कर अर्घ्य दिया। व्रतियों के रंग बिरंगे परिधान और भक्ति में लोकगीत कदम कदम पर शांति का संदेश देते रहे। बल्केश्वर के यमुना घाट पर अपर जिला जज ज्ञानेन्द्र राव भी अपनी पत्नी निरूपमा राव के साथ पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। निरुपमा राव ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वह बोलीं कि वह हर साल व्रत रहती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि छठ मैया की पूजा से मन को शांति मिलती है। शरीर का कष्ट भी दूर होता है। छठ मैया का ही करिश्मा है कि इतना कठिन व्रत भी आसान लगता है। छठ मैया की भक्ति से शक्ति का संचार होता है। निर्जल व्रत में भी थकान महसूस नहीं होती है।

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, कल उगते सूर्य को

सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया, जबकि मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व पर व्रती महिलाएं 36 घंटे तक बिना जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं, जो आस्था, अनुशासन और आत्मसंयम का प्रतीक है। पूर्वांचल समिति  की ओर से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चेक करने पहुंचे डीसीपी सिटी अली अब्बास।
Previous Post

विश्वविद्यालय का प्रोफेसर छात्रा से करता है अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज होते ही बढ़ेंगी मुश्किलें

Next Post

मीट एट आगरा इस बार 7 से 9 नवम्बर तक, मंत्री नंदी करेंगे उद्घाटन

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
मीट एट आगरा इस बार 7 से 9 नवम्बर तक, मंत्री नंदी करेंगे उद्घाटन

मीट एट आगरा इस बार 7 से 9 नवम्बर तक, मंत्री नंदी करेंगे उद्घाटन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

दबिश कांड: पुलिस कर्मियों को जेल भेजने और विवेचना सीबीआई से कराने को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शुरू

March 4, 2024
खेरागढ़ में सिपाही पर गोली चलाने वालों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

खेरागढ़ में सिपाही पर गोली चलाने वालों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

September 10, 2024
बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो चोर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो चोर हरीपर्वत पुलिस ने पकड़े

April 13, 2025
मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के जीआरपी थाने से भागने का आरोप

मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के जीआरपी थाने से भागने का आरोप

February 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.