• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुष्कर्म आरोपी विश्वविद्यालय प्रोफेसर को पुलिस ने इलाहाबाद से दबोचा

दुष्कर्म आरोपी विश्वविद्यालय प्रोफेसर को पुलिस ने इलाहाबाद से दबोचा

पुलिस के पकड़ते ही गिड़गिड़ाने लगा प्रोफेसर, आगरा लेकर आ गई है पुलिस

October 31, 2025
in Agra, Crime, Education

आगरा। छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी डॉ. भीमराव आंबेडकर का बेस्ट प्रोफेसर न्यू आगरा थाना पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। वह वहां स्टे लेने की फिराक में गया था। नैनी के एक हॉस्टल में रुका हुआ था। पुलिस को देखते ही प्रोफेसर के पसीने छूट गए और उसने रोना शुरू कर दिया। बोला गलती हो गई। पुलिस उसे प्रयागराज से आगरा ले आई है। मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। इस बात को लेकर छात्रा ने भी पुलिस का धन्यवाद किया है। 

एक शोध छात्रा ने उनके खिलाफ न्यू आगरा थाने में तहरीर दी थी। प्रोफेसर पर आरोप लगाया था कि दो साल तक शादी का झांसा देकर शोध छात्रा के साथ गलत काम किया। उसे खजुराहो और बरसाना के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ और मोबाइल तोड़ने की कोशिश की गई। धमकी दी कि मुंह खोला तो करियर बर्बाद कर दूंगा। उसने यह भी कहा कि मेरी पत्नी खूबसूरत नहीं है इसलिए तुमसे शादी करूंगा। साथ ही यह भी कहा कुलपति बनते ही तुम्हारी नौकरी भी लगाऊंगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा के 164 के बयान और मेडिकल करा दिया है। छात्रा का आरोप है कि मेडिकल के दौरान चिकित्सकों ने उस पर प्रेशर बनाया कि वह मेडिकल नहीं कराए। डॉक्टर ने उन्हें बहलाना शुरू कर दिया। कहा कि मेडिकल जांच में यह नहीं आएगा कि वह प्रोफेसर गिल्टी है। तुम्हारा नीचे का हिस्सा हमेशा के लिए खराब हो जाएगा। बहुत पेन होगा। तुम्हें इस लफड़े में नहीं पड़ना चाहिए। कोई फायदा नहीं। मूव ऑन करो। क्यों इस पचड़े में पड़ी हो? इसके बाद छात्रा को गुमराह करके उससे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। छात्रा की एप्लीकेशन पर अब उसका दोबारा मेडिकल हो रहा है। गुरुवार को छात्रा थाने में यह पूछने के लिए पहुंची थी कि आखिर आरोपी कब तक गिरफ्तार होगा। उसने कहा था कि उसे न्याय चाहिए। इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने उसे आश्वासन दिया था कि जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। देर रात पुलिस ने उसे प्रयागराज के एक हॉस्टल से दबोच लिया। पुलिस आज करीब 12:00 बजे उसे आगरा ले आई है। छात्रा पर तीन से चार प्रोफेसर के द्वारा राजीनामा करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था विवेचना में उन्हें भी पार्टी बनाया जाएगा। इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

शोध छात्रा को विदेश ले जाने वाले प्रोफेसर सुर्खियों में

आगरा। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कर्मचारियों के बीच में चर्चाएं हैं कि खंदारी परिसर के एक प्रोफेसर अपनी एक शोध छात्रा को विदेश ले गए थे। चर्चाएं हैं। शोध पूरा होने के बाद उनकी संविदा पर नौकरी भी लगवा दी गई। आखिर वह उसे विदेश क्यों ले गए थे?  यह प्रोफेसर कौन है? जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

Previous Post

दुष्कर्म का आरोपी विवि का बेस्ट प्रोफेसर फरार, शोध छात्रा थाने पहुंची पूछा कब पकड़ा जाएगा आरोपी

Next Post

छह वर्षीय मासूम खेलते समय अचानक पास ही बने कुएं में गिरा

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
छह वर्षीय मासूम खेलते समय अचानक पास ही बने कुएं में गिरा

छह वर्षीय मासूम खेलते समय अचानक पास ही बने कुएं में गिरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मोदी और योगी लगा सकेंगे नैया पार?

मोदी और योगी लगा सकेंगे नैया पार?

March 1, 2022
बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

March 2, 2025
पीएम मोदी ने तंजानिया के बहन-भाई से देश को रूबरू कराया

पीएम मोदी ने तंजानिया के बहन-भाई से देश को रूबरू कराया

February 27, 2022
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.