• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

January 1, 2026
in administration, Agra, Tourism

आगरा। साल के पहले दिन ठिठुरन वाली सर्दी और रिमझिम वाली बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का दीदार किया। दिनभर में टिकट लेकर 42 हजार 363 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा। इसमें निःशुल्क प्रवेश पाने वाले 15 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ लें तो दिनभर में 65 हजार से अधिक पर्यटक आए। आगरा किला समेत अन्य स्मारकों में भी पर्यटक उमड़े। ताज नेचर वाक, सूर सरोवर पक्षी विहार, शाहजहां गार्डन में भी भी बड़ी संख्या में प्रकृतिप्रेमी पहुंचे। 

ताजमहल पर क्रिसमस की छुट्टी से पर्यटक उमड़ने शुरू हो गए थे। वर्ष 2025 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को उम्मीद के विपरीत पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली थी। बीते चार वर्षों में सबसे कम 27 हजार 187 पर्यटक ही ताजमहल देखने आए थे। नए साल का पहला दिन पर्यटन कारोबार के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। सुबह से ही ताजमहल देखने पर्यटक उमड़े। पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों का दबाव देखने को मिला। सुबह 11 बजे के बाद तो पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो पर टिकट, टर्न स्टाइल गेट पर टिकट स्कैनिंग और डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर पर सुरक्षा जांच को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके चलते लाइनें लग गईं। पुलिस ने व्यवस्था बनाने को नीम तिराहा से ही लाइन लगवाकर पर्यटकों को गुजारा। दोपहर एक बजे के बाद पूर्वी गेट पर भी भीड़ का दबाव देखने को मिला। यहां भी लाइन लगी। ताजमहल के अंदर रायल गेट, सेंट्रल टैंक और मुख्य मकबरे पर ऊपर जाने को चमेली फर्श पर लाइन लगी। पर्यटकों को आधा से एक घंटा तक लाइन में लगना पड़ा। ताजमहल में भीड़ के दबाव में कई पर्यटक व बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए। बंगाल से आए विवेकानंद सिन्हा पूर्वी गेट पर भीड़ अधिक होने से अपने साथियों से बिछड़ गए। वह दक्षिणी गेट से बाहर निकल आए, जबकि उनके साथी पूर्वी गेट से बाहर निकले। साथियों ने उनके बिछड़ने की सूचना पर्यटन पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढ़कर साथियों से मिलाया।

Previous Post

आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट,सदन के निर्णय के बाद ओटीएस लागू

Next Post

सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची

Related Posts

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

Next Post
सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची

सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पंजाब पुलिस से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को छुड़ा लिया

बग्गा की गिरफ़्तारी पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, मोहाली कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

May 7, 2022
आगरा को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन

आगरा को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन

March 12, 2024

पेट्रोल पंप पर घटतौली की जांच करने ग्राहक बनकर पहुंचेंगे एडीएम सिटी

December 6, 2021
डीजे बजाने की मना करने पर आरपीएफ कर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या

डीजे बजाने की मना करने पर आरपीएफ कर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या

September 29, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे
  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.