• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

January 2, 2026
in Agra, Crime

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली गांव के पास पुलिस ने एक कैंटर गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैंटर में लदी 25 किलो वजन की 10 बोरियां बरामद हुईं, जिनमें पाउडर भरा हुआ था। पाउडर की प्रकृति और उपयोग को लेकर तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष फूड विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फूड विभाग ने बरामद पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों ने कैंटर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार भदरौली और पिनाहट क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में नकली दूध बनाने का धंधा तेजी से सक्रिय रहता है और आशंका है कि इसी तरह के पाउडर का इसमें बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। यह खेप भी उसी अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है। नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष ने बताया कि पकड़े गए सभी 10 पैकेट 25-25 किलो के हैं और यह सामग्री फिरोजाबाद से लाई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में पाउडर नकली दूध निर्माण से संबंधित पाया गया, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है, वहीं क्षेत्रवासियों में नकली खाद्य पदार्थों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Previous Post

एत्माउद्दौला में चांदी स्क्रैप का माल लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Next Post

आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

आगरा-मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 1300 से अधिक वन्यजीवों को दिया नया जीवन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंदिर में आभूषण चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर ही पुलिस ने लिया दम

मंदिर में आभूषण चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर ही पुलिस ने लिया दम

November 28, 2022
आगरा में रिकॉर्ड तोड़ 56 लाख से अधिक पौधे रोपे गए

आगरा में रिकॉर्ड तोड़ 56 लाख से अधिक पौधे रोपे गए

July 9, 2025
नामांकन विभाग में डिग्री के हजारों आवेदन फांक रहे धूल

नामांकन विभाग में डिग्री के हजारों आवेदन फांक रहे धूल

February 25, 2022
लोक सेवा में विश्वसनीयता, उत्कृष्टता तथा संवेदनशीलता की सिद्धि का मन्त्र है: अनिल जोशी

लोक सेवा में विश्वसनीयता, उत्कृष्टता तथा संवेदनशीलता की सिद्धि का मन्त्र है: अनिल जोशी

May 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.