• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बरहन रोड पर हादसा: आमने-सामने से टकराईं दो कारें, महिलाएं-बच्चे घायल

बरहन रोड पर हादसा: आमने-सामने से टकराईं दो कारें, महिलाएं-बच्चे घायल

January 22, 2026
in accident, Agra

आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन रोड स्थित अली-बली चौराहे पर दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार बरहन से आगरा की ओर जा रहे एक परिवार की थी, जिसमें महिलाएं और बच्चे सवार थे। दूसरी कार तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और गंभीर रूप से घायल महिलाओं को आगरा के उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कराया। फिलहाल घायलों के नामों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि दूसरी कार का चालक शराब के नशे में था, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी पहचान व हालत की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous Post

छत पर पढ़ाई कर रहे छात्र पर बंदरों ने किया हमला, घायल

Next Post

रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अग्निपथ योजना के विरोध में सैकड़ों भावी अग्निवीर सड़कों पर उतरे

अग्निपथ योजना के विरोध में सैकड़ों भावी अग्निवीर सड़कों पर उतरे

June 16, 2022
देशभर में लागू हुआ CAA, दिल्ली सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई गई

देशभर में लागू हुआ CAA, दिल्ली सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई गई

March 11, 2024
फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

November 9, 2025
तीसरा विश्व युद्ध न्यूक्लियर और विध्वंसक होगा-रूसी विदेश मंत्री

तीसरा विश्व युद्ध न्यूक्लियर और विध्वंसक होगा-रूसी विदेश मंत्री

March 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.