• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

जिनके पास मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं उनकी मदद की कही बात

January 30, 2026
in administration, Agra

आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नवनियुक्त सचिव के द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। उनके दौरों को लेकर खलबली मची हुई है। शुक्रवार को उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  विनीता सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। शुक्रवार को वह जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। वहां उन्होंने बंदियों से बात की थी कि उन्हें जेल के अंदर परेशान तो नहीं किया जाता है। शुक्रवार को वह अचानक राजकीय संप्रेषण गृह में पहुंच गईं।  किशोरों के कक्ष, लाइब्रेरी, चिकित्सा कक्ष, संस्थान में साफ- सफा, व किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में हो रही दैनिक गतिविधियों का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि किशोरों के सर्वांगीण विकास को पढ़ाई लिखाई, दैनिक योगा (मेडिटेशन), किशोरों के सुधारात्मक परिवर्तन के लिए हो रही दैनिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिये जाने तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दुरुस्त कराए जाने व संस्थान की समुचित साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त प्रभारी को यह भी निर्देशित किया गया कि संस्थान में कोई भी किशोर ऐसा ना हो जिसके पास मुकदमे की पैरवी किए जाने के लिए अधिवक्ता उपलब्ध न हो, ऐसे किशोर को चिन्हित कर उनका पत्र निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त किए जाने के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा को प्रार्थना पत्र भेजें। इसके बाद वह राजकीय बाल गृह(शिशु) का निरीक्षण करने पहुंचीं। संस्थान में निवासरत शिशु एवं बच्चों की देखरेख का जायजा लिया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हो रही दैनिक गतिविधियों के संबंध में भी प्रभारी अधीक्षक से पूछताछ की गई। इसके संबंध में प्रभारी अधीक्षक के द्वारा यह अवगत कराया गया कि बच्चों को दैनिक विद्यालय व विशेष कक्षाएं की व्यवस्थाएं तथा योग आदि कार्यक्रम कराया जाता है। फिर भी प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह को निर्देशित किया गया कि संस्थान में समुचित व्यवस्था एवं किशोर के सर्वांगीण विकास को हो रही दैनिक गतिविधियों पर तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Previous Post

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

Next Post

आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जिस लूट की घटना को ट्रान्स यमुना थाना पुलिस संदिग्ध समझ रही थी वह निकली सही

जिस लूट की घटना को ट्रान्स यमुना थाना पुलिस संदिग्ध समझ रही थी वह निकली सही

February 24, 2025
नाई की मंडी में कारोबारी के घर में 25 लाख नगद और आभूषण की चोरी

नाई की मंडी में कारोबारी के घर में 25 लाख नगद और आभूषण की चोरी

December 5, 2022
आम्बेडकर नगर में बंद मकान में लाखों रुपए की चोरी

आम्बेडकर नगर में बंद मकान में लाखों रुपए की चोरी

November 11, 2025
कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

August 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.