• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंडलायुक्त

मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक में दिखाए तेवर

February 6, 2026
in administration, Agra, Health

आगरा। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप के द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दो टूक कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त  नगेन्द्र प्रताप ने  स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत जिले में स्थापित सीएचसी, पीएचसी तथा समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा से हुई। इसमें चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों की उपलब्धता, मशीनरी की स्थिति, सरकारी अस्पतालों में संचालित ओपीडी सेवाएं, मरीजों की जांच प्रक्रिया और दवाइयों की उपलब्धता का बारीकी से आकलन किया गया। इधर चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में केवल जिला अस्पताल और कुछ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर तत्काल पत्राचार किया जाए। दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त ने बाह और जगनेर क्षेत्र में 50-50 शैय्या के चिकित्सालय स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा विभाग के वर्तमान प्रोजेक्ट्स और भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीएमओ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की रिक्त भूमि पर नए अस्पताल भवन का निर्माण कर लेडी लॉयल अस्पताल को शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि पूर्ण दस्तावेजों के साथ वित्तीय कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए। सीएमओ द्वारा नेशनल हाइवे पर इमरजेंसी सेवाओं के लिए नए ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता भी रखी गई। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि आगरा में ही नेशनल हाइवे के समीप उपलब्ध रिक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की समीक्षा की गई। यहां संचालित विभागों, इमरजेंसी सेवाओं और दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। मण्डलायुक्त ने अस्पताल परिसर में स्थित रिक्त पुरानी इमारतों, ब्लॉकों और खाली भूमि की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर के भीतर जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कों के जीर्णोद्धार और नए विभाग शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए। जिला अस्पताल परिसर में सीवर लाइन न होने की गंभीर समस्या सामने आने पर मण्डलायुक्त ने नगरायुक्त से फोन पर वार्ता कर संयुक्त टीम से सर्वे कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय विभाग की समीक्षा के दौरान निदेशक को निर्देशित किया गया कि वे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए फैकल्टी की नियुक्ति तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालन संबंधी प्रस्ताव अनिवार्य रूप से तैयार करें।

Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला की हत्या कर शव फेंका

Next Post

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

Related Posts

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब

August 3, 2026

आगरा। आगरा के रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

Next Post
अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

अमेरिका के आधिकारिक नक्शे में दिखा ‘अखंड भारत’, सांसद नवीन जैन बोले- “अब अपना दावा छोड़ PoK सरेंडर करे पाकिस्तान”

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वेबसाइट पर परिचय होने के बाद डेट पर मिलने आई युवती की स्कूटी लेकर युवक फरार

वेबसाइट पर परिचय होने के बाद डेट पर मिलने आई युवती की स्कूटी लेकर युवक फरार

December 30, 2025
तेजोमहालय केस में हुई बहस, न्यायालय ने अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को

तेजोमहालय केस में हुई बहस, न्यायालय ने अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को

September 22, 2025
अखिलेश यादव की कल जीआईसी मैदान में सभा

अखिलेश यादव की कल जीआईसी मैदान में सभा

April 28, 2024
आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में
  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.