• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिनाहट में भांजे ने मामा को तमंचे से गोली मारी

पिनाहट में भांजे ने मामा को तमंचे से गोली मारी

March 29, 2026
in Agra, Crime

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के झोरिया गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद एक भांजे ने अपने ही मामा को तमंचे से गोली मार दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोरिया गांव निवासी रामकरन का अपने मामा रामकेश (करीब 35 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान रामकरन ने गुस्से में आकर तमंचा निकाला और रामकेश पर फायर झोंक दिया। गोली रामकेश की गर्दन के पास जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने बिना देर किए गंभीर रूप से घायल रामकेश को तत्काल फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिनाहट थाना प्रभारी बिरेश पाल गिरि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी रामकरन की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। 

Previous Post

यमुना रिवरफ्रंट पर योगी बोले-पहले नदी में नियमित जल प्रवाह जरूरी, आगरा में कृष्ण थीम पार्क का दिया प्रस्ताव

Next Post

आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

आगरा में तैनात अपर जिला जज की बेटी काव्या सिंह सहित कई का UPPSC में चयन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026
तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला पांच घायल

तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला पांच घायल

March 17, 2026
सोते हुए पति को पत्नी ने करंट लगाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया

सोते हुए पति को पत्नी ने करंट लगाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया

December 18, 2023
बर्थडे पार्टी में स्टंट बाजी करना पड़ा भारी, भेजा जेल

बर्थडे पार्टी में स्टंट बाजी करना पड़ा भारी, भेजा जेल

June 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.