• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सीएम-ग्रिडस योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक बनेगा हाईटेक महामार्ग

सीएम-ग्रिडस योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक बनेगा हाईटेक महामार्ग

April 8, 2026
in administration, Agra, Development

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीएम-ग्रिडस (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) परियोजना के अंतर्गत आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सुभाष पार्क से लेकर मारूति स्टेट रोड तक सभी इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त महामार्ग का निर्माण स्वीकृत कराया गया है। इस महामार्ग के निर्माण से आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी भाग का सौंदर्याकरण तो होगा ही, साथ ही रखरखाव की गारण्टी निर्माणदायी संस्था की होगी।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण तो होगा ही साथ ही साथ ही इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले पूरे आगरा के समस्त नागरिकों को सुविधा भी मिलेगी। जहां एक और यह विकास मार्ग इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त होगा, वहीं कार्यदायी संस्था के लिए इस हेतु पांच साल उसकी सम्पूर्ण एकीकृत विकास योजना है। यह विकास को आधुनिकतम स्वरूप प्रदान करेगा, जो भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई है।  आईसीसी व्हाइट टैपिंग तकनीक से सड़क निर्माण होगा। यह सड़क सामान्य डामर से नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता की सीमेंट कंक्रीट तकनीक से बनाई जाएगी। इस तकनीक से बनी सड़कों की आयु दीर्घकाल तक रहती है। दूसरा भविष्य की सुरक्षा हेतु सड़क के किनारे यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में फोन, इंटरनेट, गैस या अन्य केबल बिछाने के लिए सड़क को बार-बार न खोदना पड़े। इससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। इस प्रक्रिया के निर्माण कार्य में सड़क निर्माण के साथ ही सीवर लाइन एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। जिससे बार बार सड़क खुदाई से बचा जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरी सड़क पर एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित रहेगा। साथ ही बीच डिवाइडर पर हरियाली और वृक्षारोपण से सौंदर्यीकरण तो होगा ही साथ में पर्यावरणीय संतुलन भी सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए चौड़े, सुरक्षित फुटपाथ और वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था इसी परियोजना का हिस्सा होगी। जिससे पैदल चलने वालों की सुरक्षा और ट्रेफिक जाम से निजात मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात ठेकेदार द्वारा इस सड़क की अगले 5 वर्षों तक पूर्ण रखरखाव की गारंटी ली जायेगी। जो यह सुनिश्चित करेगा कि सड़क की गुणवत्ता बरकरार रहे और नागरिकों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Previous Post

मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

Next Post

बिजलीघर चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन के मध्य मेट्रो का ट्रायल रहा सफल

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
बिजलीघर चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन के मध्य मेट्रो का ट्रायल रहा सफल

बिजलीघर चौराहे से आईएसबीटी स्टेशन के मध्य मेट्रो का ट्रायल रहा सफल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

April 26, 2026
मोबाइल के विवाद में सराफ की पीट-पीटकर हत्या

मोबाइल के विवाद में सराफ की पीट-पीटकर हत्या

November 6, 2022
देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026
पैराशूट न खुलने से पैराजंपिंग करने वाले जवान की मौत

पैराशूट न खुलने से पैराजंपिंग करने वाले जवान की मौत

February 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.