रांची। डोरंडा कोषागार से अवैध धन निकासी के एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज पांच साल की सजा सुनाई गई. इसके साथ ही विशेष सीबीआई अदालत के जज एसके शशि ने उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. लालू प्रसाद के वकील अब जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
लालू यादव को चारा घोटाले के पांचवें मामले में यह सजा सुनाई गई है. उनके साथ ही इस मामले में 38 अन्य लोगों को भी आज सजा सुनाई गई है. लालू यादव अभी 73 साल के हैं और अस्वस्थ हैं, ऐसे में अभी उन्हें अस्पताल में रखा गया है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...











