• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

करीब 23 घंटे के इस प्रवास को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज

May 30, 2026
in administration, Agra

आगरा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल अपने गृह जनपद आगरा पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा प्रशासनिक और पारिवारिक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 23 घंटे के इस प्रवास को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक जून को सड़क मार्ग से शाम करीब 4 बजे आगरा पहुंचेंगे। वह शहर में रात्रि विश्राम करेंगे और दो जून को दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आगरा से पुराना और भावनात्मक रिश्ता रहा है। उनका परिवार लंबे समय तक शहर के विजय नगर क्षेत्र में रहा है। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता आगरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं और चिकित्सा व प्रशासनिक क्षेत्र में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता रहा है। ज्ञानेश कुमार का परिवार शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में लंबे समय से सक्रिय रहा है। यही वजह है कि उनका आगमन प्रशासनिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि उनके दामाद मनीष बंसल वर्तमान में आगरा के जिलाधिकारी हैं। हाल ही में मनीष बंसल की आगरा डीएम के रूप में तैनाती हुई है, जिसके बाद यह पारिवारिक रिश्ता शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष बंसल अपनी प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर पहले से ही चर्चाओं में रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी मेधा रूपम भी  वर्तमान में नोएडा की जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि इस दौरे को निजी और पारिवारिक बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन तैयारियों को लेकर अधिकारियों से अनौपचारिक संवाद कर सकते हैं। फिलहाल निर्वाचन आयोग की ओर से किसी औपचारिक बैठक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सीईसी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। उनके रूट, ठहरने के स्थान और संभावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम रहेगा। पुलिस, खुफिया एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी लगातार समन्वय बैठकों में जुटे हैं। जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था की कई स्तरों पर समीक्षा की जा रही है।

Previous Post

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

देवी पंडाल में भगदड़ से गर्भवती महिला की मौत

देवी पंडाल में भगदड़ से गर्भवती महिला की मौत

October 3, 2022
पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

February 19, 2023

भाजपा के शासन में महंगाई सातवें आसमान पर

November 15, 2021
महापौर ने बोदला क्षेत्र की विवादित सड़क निर्माण पर खुद संभाली जांच

महापौर ने बोदला क्षेत्र की विवादित सड़क निर्माण पर खुद संभाली जांच

December 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.