• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

यहां से दोनों राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए

May 30, 2026
in administration, Agra, Cultural, Tourism, Travel, World

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज महल का दीदार करने पहुचीं। दोनों ही उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।

सुबह करीब 11:30 बजे टिफनी ट्रंप का चार्टर्ड विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे ताजमहल परिसर पहुंचा। यहां गोल्फ कार्ट के माध्यम से वह स्मारक परिसर में दाखिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। ताजमहल का दीदार करते हुए टिफनी ट्रंप इसकी वास्तुकला और बारीक कारीगरी से काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने अधिकृत गाइड रमेश दीवान से ताजमहल के निर्माण और उसमें प्रयुक्त संगमरमर एवं कीमती पत्थरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। टिफनी ने जिज्ञासा जताते हुए पूछा कि ताजमहल में लगे संगमरमर कहां से लाए गए थे और इतनी सुंदर नक्काशी कैसे की गई। गाइड ने बताया कि ताजमहल के निर्माण में इस्तेमाल हुआ संगमरमर भारत का ही है, जबकि जड़ाऊ नक्काशी में प्रयोग किए गए कई बहुमूल्य पत्थर भारत के अलावा अफ्रीका, यमन और अन्य देशों से मंगाए गए थे। यह जानकारी सुनकर टिफनी ने स्मारक की कलात्मकता की सराहना की। ताजमहल भ्रमण के दौरान टिफनी और माइकल प्रसिद्ध डायना बेंच तक पहुंचे। यहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर कई तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया और अपने स्टाफ के साथ समूह तस्वीरें भी लीं। इस दौरान टिफनी नारंगी रंग की लंबी ड्रेस में नजर आईं, जबकि माइकल कैजुअल टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिए। दोनों ने धूप से बचाव के लिए सनग्लासेस पहन रखे थे। पर्यटकों के बीच उनकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी रही। ताजमहल भ्रमण के बाद टिफनी और माइकल आगरा के प्रतिष्ठित होटल द ओबराय अमर विलास पहुंचे। बताया जाता है कि उनके कमरे से ताजमहल का बेहद खूबसूरत और स्पष्ट दृश्य दिखाई देता है। होटल में लंच और कुछ समय विश्राम करने के बाद दोनों राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। 

Previous Post

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

May 30, 2026

आगरा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल अपने गृह जनपद आगरा पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा प्रशासनिक...

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

May 30, 2026

आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिहं बघेल ने नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड...

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

May 29, 2026

आगरा। शुक्रवार देर शाम मौसम ने करवट ली। तेज तूफान, धूलभरी आंधी और झमाझम बारिश ने शहर का हाल बदल...

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा

May 28, 2026

आगरा। एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक महिला और उसके दो बेटों समेत चार बड़े...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

November 28, 2025
शाहगंज में गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या

शाहगंज में गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या

November 16, 2023

आगरा पुलिस ने चोरी किए गए 50 मोबाइल फोन किए बरामद

December 18, 2021

कक्षा तीन की छात्रा से अधेड़ ने की छेड़छाड़

November 30, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज
  • मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात
  • सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प
  • आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.