• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

पुनः मेडिकल में हुई चोटों की पुष्टि, कोर्ट हुआ सख्त, महिला ने न्यायालय में चीख चीख कर कहा था थर्ड डिग्री दी गई

June 8, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। सिकंदरा थाने में एक महिला को पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री में आईं चोटों की पुनः मेडिकल में पुष्टि हो गई है। महिला का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उसे लात- घूसों बेल्टों से जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा है। चोटों की पुष्टि होने के बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन दरोगाओं, एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 24 घंटे के अंदर इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज करके कोर्ट में कॉपी दाखिल करनी है। पुनः मेडिकल में चोटों की पुष्टि हुई है। इसलिए पुलिसकर्मियों को मुकदमे में बचाना भी मुश्किल रहेगा। जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें से दो दरोगा पहले भी विवादों में रहे हैं। एक तो मारपीट करने में माहिर माना जाता है, उसने तीन-चार युवकों की इस कदर पिटाई की थी कि मामला सुर्खियों में आने के बाद उसको छुट्टी भेजना पड़ा था। बाद में इनाम में उसे दूसरी चौकी भी मिल गई। सवाल उठने के बाद अधिकारियों ने यह भी कहा था कि उसे चौकी प्रभारी नहीं बनाया गया है, लेकिन एक प्रेस नोट में विभाग ने ही उसे चौकी प्रभारी लिखकर साबित कर दिया वह चौकी प्रभारी है। विभाग में चर्चा है कि पूर्व में युवकों को थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से दरोगा के हौसले और बुलंद हो गए।

थाना शाहगंज में बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी आदि धारा में  वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में सीमा सिकरवार निवासी किरावली मोड़ रुनकता के वारंट चल रहे थे। सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार को महिला को न्यायालय में पेश किया था। महिला और उसके अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि चौकी प्रभारी रुनकता नीलेश शर्मा, दरोगा सुरजीत सिंह, महिला दरोगा नेहा, हेड कंन्स्टेबल सीमा ने उसे गाली देते हुए लात घूसों और बेल्टों से जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा है। उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं। इसके साथ ही ऊपर भी घाव हैं। उसके घर में भी तोड़फोड़ की गई है। महिला ने न्यायालय के समक्ष अपनी चोटें दिखाईं। कोर्ट के आदेश पर पैनल से कराए गए मेडिकल में चोटों की पुष्टि हुई है। महिला की पसली, सिर और आंख के पास चोट पाई गई है।

दीवानी में पेशी के बाद पुलिस के थर्ड डिग्री दिए जाने की बात बताते हुए महिला रो पड़ी।

न्यायालय ने रुनकता चौकी इंचार्ज नीलेश शर्मा, दरोगा सुरजीत सिंह, महिला दरोगा नेहा, हेड कंन्स्टेबल सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार लगातार पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। पुलिस कमिश्नर कई बार पुलिसकर्मियों पर नाराज भी हो चुके हैं। 

कमिश्नरेट में पुलिस पर पिछले कुछ महीने में थर्ड डिग्री के लगे यह आरोप

1- किरावली में पुलिस ने युवक को उल्टा लटकाकर थर्ड डिग्री देकर तोड़े थे दोनों पैर

पुलिस की थर्ड डिग्री में राजू शर्मा के टूटे दोनों पैर।

 किरावली क्षेत्र के रहने वाले राजू शर्मा को उठाकर उल्टा लटका कर उसे थर्ड डिग्री दी गई। आरोप था थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने उसे थर्ड डिग्री दिलवाई। पांच डंडे राजू शर्मा के ऊपर तोड़ दिए गए। इसमें चार लकड़ी के थे और एक प्लास्टिक का था। जब तक वह बेहोश नहीं हो गया पुलिस उसे पीटती रही। थर्ड डिग्री में उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

2- एत्मादपुर में बुजुर्ग ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का लगाया था आरोप

 एत्मादपुर थाना के रहने वाले 85 वर्षीय नरेंद्र पाल ने डीसीपी से शिकायत की थी कि इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने उसे थाने में थप्पड़ मारा। इसके बाद कार्यालय में बैठा दिया। यहां पर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की। समाधान दिवस में उन्होंने शिकायत की तो उल्टा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। हालांकि इंस्पेक्टर ने आरोपों को निराधार बताया था।

3- जीवनी मंडी में युवक को पुलिसकर्मियों ने दी थर्ड डिग्री

जीवनी मंडी में पुलिसकर्मियों द्वारा जिस युवक को थर्ड डिग्री दी गई थी उसका फोटो।

छत्ता थाने की जीवनी मंडी चौकी प्रभारी रविंद्र और पुलिसकर्मियों पर आरोप था एक नाबालिग को चौकी के अंदर घसीट घसीट कर पीटा गया उस पर दो डंडे तोड़ दिए गए। उसका दोष सिर्फ इतना था उसने पुलिसकर्मियों को बोल दिया था वह ऑटो चलाना नहीं जानता है। समाजवादी पार्टी  ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर लिया था। मामला ज्यादा सुर्खियों में आने के बाद पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ। 

4- फतेहपुर सीकरी पुलिस पर आंख पर पट्टी बांधकर पीटने का लगा था आरोप

 फतेहपुर सीकरी  पुलिस पर आंख पर पट्टी बांधकर पीटने के आरोप लगे थे। आरोप था युवक को जबरन मोटरसाइकिल चोर बनाने की कोशिश की गई।  बाद में उसे छोड़ दिया गया। 

5- मिढ़ाकुर पुलिस चौकी पर छात्र को थर्ड डिग्री देने के लगे थे आरोप

 किरावली थाने के गांव नानपुर निवासी 16 साल के छात्र का आरोप था कि गांव एक लड़के से झगड़ा हो गया था। जिस पर छात्र के पिता ने मिढ़ाकुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। नाबालिग के ताऊ बबलू ने आरोप लगाया था  दो पुलिसकर्मी ने कॉल कर कहा बेटे को पकड़कर ले जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वह खुद बेटे को लेकर पुलिस चौकी पर आ जाएंगे।  परिवार के लोग छात्र को लेकर मिढ़ाकुर चौकी पर पहुंच गए।  दूसरा पक्ष भी वहां मौजूद था। बबलू का आरोप था कि चौकी पर मौजूद दरोगा ने समझौता कराने के एवज में दस हजार रुपये मांगे। रकम देने की मना करने पर पुलिस ने कहा लड़का जेल जाएगा। इसके बाद उसे पीटा गया।

Previous Post

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

Next Post

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

March 12, 2022
आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

February 8, 2022
गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में तिरंगा फहराने का दावा

गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में तिरंगा फहराने का दावा

January 26, 2026
भाजपा ने जिले में गिर्राज कुशवाह और महानगर में भानु महाजन पर दोबारा भरोसा जताया

भाजपा ने जिले में गिर्राज कुशवाह और महानगर में भानु महाजन पर दोबारा भरोसा जताया

September 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.