• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता को विवेचना निष्पक्ष हो पाने में संदेह

June 12, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। वारंटी महिला को थाने में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में कोर्ट से मुंह की खाने के बाद बेशक तीन दरोगाओं व एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों को अभी थाने से नहीं हटाया गया है। इसके साथ ही ना तो उनका निलंबन हुआ है ना ही लाइन हाजिर की कार्रवाई। पीड़ित पक्ष का भी कहना है कि पुलिसकर्मी थाने में मौजूद रहेंगे ऐसे में निष्पक्ष विवेचना नहीं हो पाएगी। वह सीबीसीआईडी में विवेचना ट्रांसफर के लिए मांग करेंगे। इधर अभी तक विभाग में लाइन हाजिर की कार्रवाई तो सुनी थी लेकिन थाना हाजिर की कार्रवाई पहली बार प्रकाश में आ रही है।  नीलेश शर्मा फैक्ट्री एरिया पर चौकी प्रभारी थे उनकी थाने पर आमद हो गई है। मतलब कि उन्हें थाना हाजिर कर दिया गया है।

रुनकता निवासी सीमा सिकरवार को पुलिस ने चार जून को पकड़ा था। कोर्ट से उसका वारंट जारी हुआ था। पांच जून को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अधिवक्ताओं ने महिला से मारपीट का आरोप लगाया। कोर्ट ने पैनल से मेडिकल के आदेश दिए। पुनः मेडिकल भी हुआ। छह जून को दोनों मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गईं। पहली रिपोर्ट में चोटों का उल्लेख नहीं था। जबकि दूसरी रिपोर्ट में तीन चोटों का जिक्र था। पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में गई। सत्र न्यायालय में पुलिस का रिवीजन खारिज हो गया। गुरुवार देर रात सिकंदरा थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। कोर्ट के आदेश पर मारपीट, चोरी, तोड़फोड़ और अपमानित करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। मुकदमे में दरोगा नीलेश शर्मा, दरोगा सुरजीत सिंह, दरोगा नेहा व मुख्य आरक्षी सीमा नामजद हैं। हैरानी की बात यह है कि मुकदमा लिखा जाने के बाद भी चारों को थाने से हटाया नहीं गया है। आरोपित नीलेश शर्मा चौकी इंचार्ज फैक्ट्री एरिया थे। थाना प्रभारी के आदेश पर उन्होंने चौकी छोड़ दी। सिकंदरा थाने में अपनी आमद करा ली। चारों पुलिस कर्मी उसी थाने में तैनात हैं जिस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चारों के थाने में तैनाती के चलते निष्पक्ष विवेचना संभव नहीं है। इधर यह मामला सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बना हुआ है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता डॉ. अजीत कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पहले निलंबित किया जाना चाहिए। 

जिस जमीन को लेकर विवाद का मामला है वह करोड़ों की है 

सीमा सिकवार को पुलिस ने चार जून को पकड़ा था। तीन जून को रुनकता में दरोगा सुरजीत सिंह फोर्स के साथ एक मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में नक्शा बनाने गए थे। उस दौरान महिलाओं ने हंगामा किया था। उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। दूसरे दिन चार जून को पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ घेराबंदी की। सीमा सिकरवार को शाहगंज थाने के एक वारंट में गिरफ्तार किया। पूरा मामला एक महिला वारंटी को पकड़ने का नहीं है। असली खेल करोड़ों की जमीन का है। सीमा सिकवार की एक बहन कथित रूप से मंदबुद्धि है। वर्ष 2013 में सीमा पक्ष ने मूलत: बाह निवासी भदौरिया को एक दुकान किराए पर दी थी। जो कई साल बाद खाली करा ली गई। बाद में परिजनों को पता चला कि भदौरिया पक्ष ने कथित रूप से मानसिक रोगी युवती से भूखंड का बैनामा करा लिया है। इस मामले में फरवरी माह में दुकान खोलने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा लिखा था। शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। विपक्षी पक्ष ने कोर्ट के आदेश पर सीमा सिकरवार पक्ष के खिलाफ दो जून को एक मुकदमा सिकंदरा थाने में दर्ज कराया। इस मुकदमे की विवेचना दरोगा सुरजीत सिंह को मिली थी। तीन जून को वह इसी मुकदमे के संबंध में नक्शा नजरी बनाने गए थे। विवाद हुआ था। चार जून को पुलिस ने एक दूसरे मुकदमे के वारंट में दबिश देकर सीमा सिकवार को पकड़ा।

Previous Post

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

Next Post

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

Related Posts

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 28, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने...

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान

July 28, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में नगला पेमा रोड पर मंगलवार को एक बंद मकान से महिला का शव मिला।  महिला...

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

Next Post
सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एटा में भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

January 28, 2022
आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

July 12, 2026
चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

February 6, 2022
राजेश्वर मेला जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री आयोजित करने का हुआ निर्णय

राजेश्वर मेला जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री आयोजित करने का हुआ निर्णय

July 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ताजगंज में बंद मकान में मिला महिला का शव, सिर पर थे चोट के निशान
  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.