• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
व्यापारियों ने कारीगरों को नग्न कर बेतरह बेल्टों से पीटा

व्यापारियों ने कारीगरों को नग्न कर बेतरह बेल्टों से पीटा

मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है

August 21, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। कोतवाली के कश्मीरी बाजार में चांदी के लेनदेन के विवाद को लेकर व्यापारियों ने कारीगरों को नग्न कर बुरे तरीके से पीटा। इसके बाद दोनों को आपस में पिटवाया और शराब भी पिलाई, जिससे अगर वह पुलिस में भी शिकायत करें तो यह लगे कारीगरों में ही आपस में झगड़ा हुआ है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

जीवनी मंडी निवासी धर्मेंद्र और कचहरी घाट निवासी पंकज साझे में चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। दोनों कोतवाली क्षेत्र के सराफा व्यापारी गुड्डू गुप्ता की फर्म जीवीएन इंटरप्राइजेज से चांदी लेकर आभूषण तैयार करके देते हैं। पंकज ने बताया कि कुछ समय पहले उनके कारीगरों ने चांदी चोरी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने गुड्डू गुप्ता से चांदी लौटाने के लिए समय मांगा था। उनके द्वारा अभद्रता करने पर 15 दिन पूर्व दूसरे व्यापारी से चांदी उधार लेकर उन्हें वापस कर दी। इसके बाद 18 अगस्त को गुड्डू गुप्ता ने 16 किलो चांदी कम होने की बात कही। उन्होंने उनके द्वारा डायरी पर लिखा हिसाब दिखाया और कहा कि आपने ही पूरा हिसाब लिखा है। कोई चांदी बाकी नहीं है। इसपर उन्होंने बात करने के लिए कश्मीरी बाजार स्थित अपने कारखाने बुलाया। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि वह और पंकज चार बजे के करीब आरोपितों के पास कारखाने पहुंच गए। वहां गुड्डू गुप्ता ने अपने पुत्र आकाश गुप्ता और वरुण गुप्ता, भतीजे शैंकी गुप्ता और मैनेजर कृष्णा व कई अज्ञात के साथ मिलकर उन्हें लाठी- डंडों से बुरी तरह पीटा। सारे कपड़े उतार कर नग्न कर दिया और बेल्टों से मारा। इसके बाद जबरन दोनों को बारी – बारी एक दूसरे से पिटवाया। इसकी वीडियो बना ली। धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपितों द्वारा रात नौ बजे उन्हें सेंट जोंस कालेज के पास स्थित अपने घर ले जाया गया। वहां भी मारपीट की। इसके बाद जबरन शराब पिलवाई। आरोपितों ने धमकाया कि वीडियो में तुम लोग एक दूसरे को पीट रहे हो। पुलिस से शिकायत की तो उल्टा तुम्हें ही धोखाधड़ी में बंद करा देंगे। दोनों बहुत डर गए थे। इस कारण उस दिन शिकायत नहीं की। उनके शरीर की चोटें देख स्वजन व्यथित हो गए। उनके कहने पर मंगलवार रात थाना कोतवाली पहुंचे।

Previous Post

न्यू आगरा में होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

Next Post

आगरा में बाजार खुले रहे, नहीं दिखा भारत बंद का कोई खास असर

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
आगरा में बाजार खुले रहे, नहीं दिखा भारत बंद का कोई खास असर

आगरा में बाजार खुले रहे, नहीं दिखा भारत बंद का कोई खास असर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

July 14, 2025
मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

May 28, 2022
नाम-धर्म बदल कर  युवती को बनाया शिकार

नाम-धर्म बदल कर युवती को बनाया शिकार

February 21, 2024
ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली यूनिफॉर्म, एक दबोचा

September 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.