• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी बख्शा नहीं जाएगा: सुधांशु त्रिवेदी

श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी बख्शा नहीं जाएगा: सुधांशु त्रिवेदी

बुधवार को भाजपा प्रवक्ता कार्यकर्ता सम्मेलन में आगरा आए

July 1, 2026
in Agra, Corruption, Cultural, Politics

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता और कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा की विचारधारा, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद, स्वदेशी, स्वावलंबन और अखंड भारत का विचार आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भारतीय जनता पार्टी इन्हीं मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है।

प्रेस वार्ता में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी और अनियमितता के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि यह विषय हर रामभक्त की आस्था से जुड़ा है और उन्हें भी व्यक्तिगत रूप से इस घटना ने आहत किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा, लेकिन यदि कोई व्यक्ति भगवान श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “राम का नाम लेने से पाप कटते हैं, लेकिन यदि किसी ने राम के धाम और राम के नाम पर पाप किया है तो उसे न राजदंड से बचाया जाएगा और न ही धर्मदंड से।” डॉ. त्रिवेदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व और राम मंदिर पर सवाल उठाते रहे, वही आज रामभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी के लिए कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान और पांच सौ वर्षों के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि किसने राम मंदिर आंदोलन का समर्थन किया और किसने इसका विरोध। देश की अर्थव्यवस्था पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सहित कई वैश्विक संस्थाएं भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बता रही हैं। उन्होंने कहा कि गूगल, फॉक्सकॉन जैसी वैश्विक कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं और उत्तर प्रदेश भी अब निवेश तथा औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश कभी अपराध और अवैध हथियारों के लिए चर्चा में रहता था, आज वह रक्षा उत्पादन और औद्योगिक निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है।

Previous Post

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित, मुकदमा दर्ज

Next Post

38 मुकदमों का आरोपी कुख्यात अलीशेर 6 महीने के लिए आगरा से जिला बदर

Related Posts

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

Next Post
38 मुकदमों का आरोपी कुख्यात अलीशेर 6 महीने के लिए आगरा से जिला बदर

38 मुकदमों का आरोपी कुख्यात अलीशेर 6 महीने के लिए आगरा से जिला बदर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्रिकेटर पूनम यादव को मिली जमीन खाली करने की धमकी

क्रिकेटर पूनम यादव को मिली जमीन खाली करने की धमकी

June 1, 2024
18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

December 16, 2024
11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा

11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी दबोचा

November 16, 2023
अधिवक्ता की दूसरी पत्नी जेवर चोरी करने के साथ बच्चे को भी साथ ले गई

अधिवक्ता की दूसरी पत्नी जेवर चोरी करने के साथ बच्चे को भी साथ ले गई

June 14, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.