आगरा। इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने टिपलाइन से मिली सूचना के बाद साइबर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
साइबर थाने में एसआइ अमित कुमार ने अरुण कुमार निवासी हाथरस रोड रामबाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कैफे संचालक ने इंस्टाग्राम के जरिए बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो व फोटो शेयर किए। दूसरा मुकदमा एसआइ प्रशांत कुमार की ओर से रिचर्ड कैल्विन की इंस्टाग्राम आइडी के खिलाफ दर्ज कराया गया है। उन्होंने भी बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक फोटो को शेयर किया। दोनों मामलों की जानकारी साइबर पुलिस को टिपलाइन से मिली थी। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि इस तरह के वीडियो मोबाइल, लैपटाप और टेबलेट में सेव करना, डाउनलोड करना या फिर उसे शेयर करना अपराध की श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया कंपनी इस तरह का कृत्य करने वाले उपभोक्ताओं पर नजर रखती हैं। कंपनियों समय-समय पर ऐसे उपभोक्ताओं की जानकारी टिपलाइन के जरिए पुलिस को देती हैं, जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती है।











