आगरा। ताजनगरी के फैशन और रिटेल बाजार को नई पहचान देते हुए एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल मॉल में आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर का शुभारंभ किया गया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे स्टोर का अवलोकन कर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नवीनतम कलेक्शन की जानकारी ली। इस मेगा स्टोर के खुलने से अब आगरा के लोगों को विश्वस्तरीय फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के लिए दिल्ली, गुरुग्राम या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे आगरा में इस स्तर का इंटरनेशनल ब्रांड मेगा स्टोर खुलना शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यहां मध्यम वर्ग से लेकर प्रीमियम ग्राहकों तक सभी की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध कराए गए हैं। इससे शहर के रिटेल सेक्टर को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव प्राप्त होगा। व्यापार जगत से जुड़े पीएल शर्मा ने कहा कि आगरा लगातार आधुनिक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे बड़े रिटेल स्टोर न केवल शहर के व्यापारिक माहौल को मजबूती देंगे, बल्कि ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का बेहतर विकल्प भी उपलब्ध कराएंगे। आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर के सीईओ अपूर्व सेन ने बताया कि स्टोर का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, नवीनतम फैशन ट्रेंड और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फैशन, फुटवियर, स्पोर्ट्स वियर, हैंडबैग, एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। स्टोर में गैंट, ट्रू रिलिजन, टॉमी हिलफिगर, कैल्विन क्लाइन, प्यूमा, नौटिका, एले, सेलियो, यू.एस. पोलो अस्न., यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन, लीवाइस, फॉरएवर न्यू, गेस हैंडबैग्स सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। आधुनिक इंटीरियर, आकर्षक डिस्प्ले और ग्राहक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टोर आगरा में फैशन प्रेमियों के लिए नया आकर्षण बनने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सुनील शर्मा, शिवम शर्मा, शुभांक शर्मा, शोहार्द शर्मा, डावी सरीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे।











