• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित 10 लाख लोगों को इसमें कवर किया जा रहा

July 26, 2026
in Agra, Education, Politics

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसरों को मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड दिए। सीएम ने कहा कि आज मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश कार्ड देने पर बहुत खुशी हो रही है। सभी को हृदय से बधाई देता हूं। सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जोड़कर 10 लाख लोगों को इसमें कवर किया जा रहा है।

सीएम ने कहा, यह योजना उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जनपद से शुरू की जा रही है। पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू किया गया है, जो आपको सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगा। पंजाब नेशनल बैंक के जीएम और उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू साइन हुआ है। सीएम ने कहा बेहतरीन सुविधा है, जिससे अब तक हमारे शिक्षक लाभान्वित नहीं थे। किसी के सामने इस प्रकार की घटना न हो। किसी को हॉस्पिटल न जाना पड़े। दुर्घटना का शिकार न होना पड़े, ये हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। मगर, व्यवस्था है। घटनाएं दुर्घटनाएं बोलकर नहीं आतीं। कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। उस समय उसका परिवार असहाय महसूस न करे। उसे लगे कि शासन, बैंकर उसके साथ खड़े हैं। ऐसा उसे महसूस हो। राज्य सरकार आपको सामाजिक सुरक्षा की गारंटी उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, आप सब शिक्षक की भूमिका जानते हैं। उनका स्थान प्राचीन काल से सर्वोच्च रहा है। सामान्य जीवन हो, गुरुकुल हो। गुरु का विशिष्ट महत्व रहा है। भारत से ज्यादा इसे कौन जानता है। तक्षशिला, नालंदा विश्वविद्यालय इसके उदाहरण हैं। तक्षशिला विश्वविद्यालय की कथा याद आती है। पाकिस्तान में स्थित तक्षशिला अविभाजित भारत का हिस्सा था। श्रीराम के भाई भरत के बेटे तक्ष के नाम पर तक्षशिला बना। वहां पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के बारे में ज्ञान दिया जाता था।

Previous Post

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

Next Post

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

Related Posts

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

Next Post
ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कॉलेज एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू सेवन के नुकसान के बारे में बताया

आगरा कॉलेज एनसीसी कैडेट्स ने तंबाकू सेवन के नुकसान के बारे में बताया

May 31, 2025
संजय प्लेस में अवैध केमिकल गोदामों पर मारा छापा

संजय प्लेस में अवैध केमिकल गोदामों पर मारा छापा

October 4, 2023
आगरा उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर रहा

आगरा उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर रहा

June 13, 2024
चित्राहट में  सड़क हादसे में दंपति सहित पांच लोगों की मौत

चित्राहट में सड़क हादसे में दंपति सहित पांच लोगों की मौत

March 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है
  • खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.