• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा

August 13, 2026
in administration, Agra, Development, Travel

आगरा। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का कार्य पूरा कर लिया है। इस सेक्शन में अब तक निर्धारित 1988 पाइल का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही दूसरे कॉरिडोर के निर्माण की गति और तेज हो गई है।

आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच करीब 16 किलोमीटर लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यूपी मेट्रो के मुताबिक इस पूरे कॉरिडोर में कुल 4096 पाइल, 762 पाइलकैप और 762 पियर का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से अब तक 3335 पाइल, 530 पाइलकैप और 481 पियर का निर्माण पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य में लगातार हो रही प्रगति से आने वाले समय में इस कॉरिडोर के विभिन्न हिस्सों में मेट्रो के ढांचे को आकार मिलता दिखाई देगा। सिविल निर्माण के साथ-साथ मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक के लिए आवश्यक संरचनात्मक हिस्सों की कास्टिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 285 पियरकैप और 205 यू-गर्डर का निर्माण किया जा चुका है। इन संरचनात्मक हिस्सों की कास्टिंग के लिए डौकी स्थित कास्टिंग यार्ड में लगातार काम किया जा रहा है। यहां पियरकैप, यू-गर्डर सहित अन्य प्री-कास्ट संरचनाओं को तैयार किया जा रहा है, जिन्हें निर्माण स्थल पर पहुंचाकर निर्धारित स्थानों पर लगाया जा रहा है। दूसरे कॉरिडोर में केवल पिलर और ट्रैक निर्माण ही नहीं, बल्कि स्टेशनों पर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगरा कैंट और सदर मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों स्टेशनों पर पत्थर लगाने का काम प्रारंभ हो चुका है। यूपी मेट्रो के अनुसार सिविल निर्माण के साथ-साथ स्टेशनों पर अन्य कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही यहां सिस्टम्स से जुड़े कार्य भी शुरू किए जाएंगे। इससे स्टेशन निर्माण का काम अगले चरण में पहुंच जाएगा।

ताजनगरी में मेट्रो रेल परियोजना के तहत कुल 29.4 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। दोनों कॉरिडोर में कुल 27 स्टेशन प्रस्तावित हैं। पहला कॉरिडोर करीब 14 किलोमीटर लंबा है, जो ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। पहले कॉरिडोर के करीब 6 किलोमीटर लंबे प्राथमिक सेक्शन में मेट्रो का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके बाद अब दूसरे कॉरिडोर के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच करीब 16 किलोमीटर लंबा है। इस पूरे सेक्शन में 14 एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। पाइलिंग, पाइलकैप, पियर, पियरकैप और यू-गर्डर के निर्माण के साथ अब स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम शुरू होना परियोजना की प्रगति को दर्शाता है।

Previous Post

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

Next Post

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

Related Posts

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

August 13, 2026

आगरा। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

August 12, 2026

आगरा।  आगरा साइबर ठगों के निशाने पर है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की विशेष आवश्यकता है।  बीते 19 महीनों...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

Next Post
ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा पुलिस नहीं पकड़ पाई ज्वेलर्स के दूसरे हत्यारोपी को, बड़ी आसानी से किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

आगरा पुलिस नहीं पकड़ पाई ज्वेलर्स के दूसरे हत्यारोपी को, बड़ी आसानी से किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

August 27, 2025
पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

April 9, 2025
सोमवार को मिले दो शव, अब चार की तलाश जारी

सोमवार को मिले दो शव, अब चार की तलाश जारी

October 6, 2025
मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन असंतुलित होकर शराब के ठेके और मकान के ऊपर गिरी

मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन असंतुलित होकर शराब के ठेके और मकान के ऊपर गिरी

February 14, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक में लकड़ी का गुप्त केबिन तैयार कर उसमें छिपा रखी थी शराब
  • आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग फाउंडेशन का मेट्रो ने किया कार्य पूरा
  • सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी
  • ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.