• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

August 17, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। सावन के तीसरे सोमवार को आगरा के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कैलाश महादेव मंदिर में रात दो बजे से डाक कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पृथ्वीनाथ, राजेश्वर, मनकामेश्वर और बल्केश्वर समेत शहर के प्रमुख शिवालय भी भक्तों से गुलजार रहे। यमुना के बढ़े जलस्तर को देखते हुए नदी की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर गोताखोर तैनात किए गए। वहीं खंदारी की पंचायती बगीची में मंदिर के पट नहीं खुलने पर डाक कांवड़ियों ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया। पुलिस की समझाइश के बाद कांवड़ियों ने दूसरे मंदिर में जलाभिषेक किया, जिसके बाद यातायात और स्थिति सामान्य हो गई।

सावन के तीसरे सोमवार पर आगरा में स्थानीय अवकाश होने के कारण इस बार भीड़ और अधिक रही। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद होने से शहर के साथ-साथ आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। कैलाश महादेव मंदिर में डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों का सिलसिला रात करीब दो बजे से ही शुरू हो गया था। कांवड़िए लंबी यात्रा पूरी कर सीधे मंदिर पहुंचे और सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद सामान्य श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई। सुबह होते-होते मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग के बाहर तक श्रद्धालुओं की लाइन पहुंच गई। हाथों में गंगाजल और कांवड़ लिए शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। तेज धूप और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

कैलाश महादेव मंदिर की मान्यता पूरे ब्रज क्षेत्र में है। सावन के प्रत्येक सोमवार यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सावन के सोमवार को कैलाश महादेव पर जल चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तीसरे सोमवार को भी मंदिर में सुबह से देर रात तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक की व्यवस्था सोमवार रात 12 बजे तक जारी रही। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ यमुना के बढ़े जलस्तर ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ाई हुई है। हादसे की आशंका को देखते हुए यमुना की ओर जाने वाले रास्तों को बंद रखा गया। नदी किनारे श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाई गई। सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों ने लगातार लोगों से अपील की कि वे यमुना के किनारे न जाएं और जलाभिषेक के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। कैलाश मंदिर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग की गई और श्रद्धालुओं की आवाजाही को निर्धारित मार्ग से कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के साथ स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Previous Post

शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत

Next Post

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

Next Post
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व कुलपति सहित तीन प्रोफेसरों की विजिलेंस जांच शुरू होने से विश्वविद्यालय में मची खलबली

पूर्व कुलपति सहित तीन प्रोफेसरों की विजिलेंस जांच शुरू होने से विश्वविद्यालय में मची खलबली

June 12, 2022
बीजेपी विधायकों का ऑडियो वायरल: बोल रहे हमारी पसंद का जिलाध्यक्ष नहीं बना तो आंखें निकाल लेंगे

बीजेपी विधायकों का ऑडियो वायरल: बोल रहे हमारी पसंद का जिलाध्यक्ष नहीं बना तो आंखें निकाल लेंगे

July 17, 2023
गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर हुआ हंगामा

गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर हुआ हंगामा

December 28, 2023
महिला से लूट करने वाले लुटेरे हुए गिरफ्तार

महिला से लूट करने वाले लुटेरे हुए गिरफ्तार

October 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.