• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

August 18, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा। मंगलवार दोपहर में जिलाधिकारी मनीष बंसल खंदौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंच गए।  उन्होंने कक्षा में बैठकर छात्राओं से पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और दैनिक दिनचर्या तक के बारे में एक-एक सवाल किया। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से पूछा कि उन्हें खाने में क्या मिला, भोजन की गुणवत्ता कैसी है और भोजन समय पर मिलता है या नहीं। उन्होंने सुबह स्नान करने, गीजर की स्थिति, कपड़े कौन धोता है, कितनी ड्रेस मिली है, किताबें उपलब्ध हैं या नहीं जैसे सवाल भी किए। उन्होंने यह भी जाना कि कक्षाओं में लगी टीवी चलती है या नहीं और अंग्रेजी व गणित के शिक्षक बच्चों को क्या पढ़ा रहे हैं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं की शैक्षिक समझ को भी परखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किताब उठाकर छात्राओं से सवाल-जवाब किए। उन्होंने कोशिका के ज्ञान से लेकर अंग्रेजी के शब्दों के मीनिंग तक छात्राओं को पढ़ाया और उनकी समझ का परीक्षण किया। छात्राओं का शिक्षा स्तर उचित मिलने पर उन्होंने शिक्षकों और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। डीएम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे छोटे लक्ष्य तक सीमित न रहें, बल्कि बड़े सपने देखें, लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने कठिन परिश्रम को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा किया। इसके बाद जिलाधिकारी उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां कक्षा 9 और 10 की छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां उन्होंने सिर्फ क्लासरूम ही नहीं, बल्कि भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी, रसोई, छात्रावास, खेलकूद उपकरण, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर में उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही छात्राओं को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए प्रायोगिक ज्ञान और प्रतिदिन खेलकूद की गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। 

Previous Post

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Next Post

घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

DLA असर: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा दो महीने का वेतन

DLA असर: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा दो महीने का वेतन

February 6, 2023
अनीता यादव  ने आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष का चार्ज संभालते ही योजनाओं की जानी प्रगति

अनीता यादव ने आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष का चार्ज संभालते ही योजनाओं की जानी प्रगति

February 14, 2024
बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

October 25, 2025
शहर के एक थानाध्यक्ष का कारखास बनकर रहता था जेल भेजा गया फर्जी दरोगा!

शहर के एक थानाध्यक्ष का कारखास बनकर रहता था जेल भेजा गया फर्जी दरोगा!

February 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.