आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। आगरा से पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का भी सूची में नाम है। इसके बाद उनके घर पर जश्न का माहौल बन गया।
राम प्रताप सिंह चौहान के राज्यसभा पहुंचने के बाद आगरा से राज्यसभा सदस्यों की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी। इससे पहले भाजपा ने आगरा के प्रमुख कारोबारी एवं राजनेता नवीन जैन को राज्यसभा भेजा था। ऐसे में अब संसद के उच्च सदन में आगरा की राजनीतिक मौजूदगी और मजबूत होगी। आठ प्रत्याशियों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, गोपीकृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, श्रुति गंगवार और राम प्रताप सिंह चौहान समेत आठ नाम शामिल हैं। रामप्रताप सिंह चौहान का सूची में नाम देखकर उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, ठाकुर हरेंद्र सिंह सिकरवार, भूपेंद्र चौहान, सौरभ जादौन, दीपू जादौन आदि शामिल रहे।










