• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डॉक्टर ने मरीज के सही पैर का किया ऑपरेशन

डॉक्टर ने मरीज के सही पैर का किया ऑपरेशन

सूचना पर अस्पताल में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

March 3, 2022
in Crime

आगरा। यमुनापार के एक हड्डी के डॉक्टर ने मरीज के सही  पैर का ऑपरेशन कर दिया। दर्द से कराह रहा मरीज दोबारा अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने कहा नस में खिंचाव होने की वजह से दर्द हो रहा है। पैर का एक्सरे कराने पर सच्चाई सामने आई कि जिस पैर में चोट लगने के बाद ऑपरेशन किया जाना चाहिए था उसका नहीं किया गया है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवल खेड़ा के गांव शेर खान निवासी योगेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह का खंदारी पर 23 जनवरी को बाइक से एक्सीडेंट हो गया था, उसी दिन शाम को परिजनों ने उन्हें यमुना पार स्थित सड़ाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही और अगले दिन 24 जनवरी को योगेंद्र के सीधे पैर का ऑपरेशन कर दिया। 30 जनवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजन योगेंद्र को अपने साथ घर ले गए। योगेंद्र के उल्टे पैर में दर्द होना बंद नहीं हुआ और वह लगातार बढ़ता ही जा रहा था, जिसके बाद परिजन 2 मार्च को दोबारा योगेंद्र को सड़ाना हॉस्पिटल लेकर आए। परिजनों ने योगेंद्र के उल्टे पैर में दर्द अधिक होने की बात कही। परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने पैर की नस का खिंचाव होने की बात कहते हुए वापस लौटा दिया। परिजनों ने इसके बाद दूसरे स्थान पर योगेंद्र के पैरों का एक्सरा कराया, जिसमें निकल कर आया कि योगेंद्र के सीधे पैर में तो किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं थी जबकि उल्टे पैर में अभी भी चोट है। इसके बाद परिजन योगेंद्र को लेकर यमुनापार के उसी हॉस्पिटल में वापस आ गए और उन्होंने जब डॉक्टर से कहा कि आपने सही उपचार नहीं किया है। यह सुनकर डॉक्टर चुप हो गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में एसीएमओ एके अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Previous Post

यूक्रेन: मोदी सरकार की विदेश नीति पर शशि थरूर गदगद, बोले-विदेश नीति हो तो ऐसी

Next Post

शादीशुदा महिला से जबरन शादी को अड़ा मनचला, मना करने पर पिता पर बोला हमला

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

October 7, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने फौजी की बेटी की गोली मारने के बाद खुद भी...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

October 2, 2026

आगरा। आगरा में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी...

Next Post
शादीशुदा महिला से जबरन शादी को अड़ा मनचला, मना करने पर पिता पर बोला हमला

शादीशुदा महिला से जबरन शादी को अड़ा मनचला, मना करने पर पिता पर बोला हमला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सर्दी के चलते जिला अधिकारी ने एक दिन की और बढ़ाई छुट्टी

सर्दी के चलते जिला अधिकारी ने एक दिन की और बढ़ाई छुट्टी

January 12, 2025
5:00 बजे तक आगरा में 56.52 प्रतिशत मतदान

5:00 बजे तक आगरा में 56.52 प्रतिशत मतदान

February 10, 2022

खेड़ा राठौर में डबल मर्डर से फैली सनसनी

December 16, 2021
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

January 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.