• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुतिन ने मानी पीएम मोदी की मांग, यूक्रेन से छात्रों को निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान

पुतिन ने मानी पीएम मोदी की मांग, यूक्रेन से छात्रों को निकालने के लिए सीजफायर का ऐलान

March 5, 2022
in Education, Good Work, National, News, World

कीव। रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो जगहों मारियोपोल और वोल्वोनोखा में सीजफायर और ग्रीन कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है। भारतीयों को निकालने की दिशा में अब यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। यह सीजफायर भारतीय समयानुसार 11.30 बजे से लागू हो गया है। हालांकि इन दोनों ही इलाकों में भारतीयों की संख्या बहुत कम है, फिर भी शांति की दिशा में इसे एक बढा हुआ कदम माना जाता है। माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत के बाद इस कॉरिडोर को बनाने पर सहमति बनी है। पीएम मोदी अब तक दो बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस संबंध में बातचीत कर चुके हैं। भारत ने यूक्रेन और रूस से मांग की थी कि वे हमारे नागरिकों को निकलने का मौका दें और सीजफायर का ऐलान करें। अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय रूस से सटे यूक्रेन के इलाकों में फंसे हैं जहां उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है।

रूस ने ऐलान किया है कि यह सीजफायर 11.30 बजे से शुरू होगा जो मानवीय आधार पर किया गया है ताकि आम नागरिकों को निकलने का मौका दिया जा सके। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि आज (5 मार्च को) मास्को के समयानुसार 10 बजे सुबह से रूसी पक्ष एक सीजफायर करने जा रहा है। रूस मारियोपोल और वोल्वोनोखा में मानवीय कॉरिडोर खोलने जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस मानवीय कॉरिडोर और सीजफायर पर यूक्रेन के पक्ष ने भी सहमति जताई है। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के नागरिकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने विभिन्न शहरों में 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाकर रखा है। रूस ने यह भी कहा कि उसकी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
रूसी स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने कहा कि यूक्रेन में कट्टरपंथियों और चरमपंथियों को पश्चिमी देशों का संरक्षण हासिल है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों द्वारा जबरन बंधक बनाए जा रहे विदेशी नागरिकों की संख्या चौंकाने वाली है। खारकीव में भारत के 3,189 नागरिक, वियतनाम के 2,700 नागरिक, चीन के 202 नागरिक इसमें शामिल हैं। सूमी में 576 भारतीय नागरिक, 101 घाना के नागरिक और 121 चीनी नागरिक शामिल हैं।

Previous Post

मणिपुर में हिंसा, वोटर्स को ले जा रही बस पर हमला, कुछ जगहों पर बमबारी, दो मरे

Next Post

भारत ने बना ली चीन से निपटने को सैनिकों की विशेष टुकड़ी

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

Next Post
भारत ने बना ली चीन से निपटने को सैनिकों की विशेष टुकड़ी

भारत ने बना ली चीन से निपटने को सैनिकों की विशेष टुकड़ी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

घने कोहरे में एक के बाद एक टकराए छह वाहन

घने कोहरे में एक के बाद एक टकराए छह वाहन

January 10, 2023
तेजाब फेंकने के 27 साल पुराने मामले में पुलिस पहुंची विश्वविद्यालय

तेजाब फेंकने के 27 साल पुराने मामले में पुलिस पहुंची विश्वविद्यालय

February 16, 2024
एनसीसी कैडेट कोमल ने की 16 हजार पांच सौ फुट ऊंचाई की रॉक क्लाइंबिंग

एनसीसी कैडेट कोमल ने की 16 हजार पांच सौ फुट ऊंचाई की रॉक क्लाइंबिंग

July 17, 2024
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

June 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.