• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में सभी सीटों पर खिल रहा कमल का फूल, सपा का सफाया!

आगरा में सभी सीटों पर खिल रहा कमल का फूल, सपा का सफाया!

खेरागढ़ में कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार ने शुरुआत के कुछ राउंड तक भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा को दी थी टक्कर

March 10, 2022
in Politics

गौरव प्रताप सिंह

आगरा। सभी विधानसभा सीटों पर हार जीत के रुझान आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर बनी हुई है तो सपा खेमे में मायूसी छाई हुई है। 11 वें चरण की मतगणना तक सभी सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने शुरुआत के कुछ राउंड तक भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा को टक्कर दी थी, लेकिन जैसे ही सैया और उसके आसपास के क्षेत्रों के वोट खुले भगवान सिंह कुशवाहा ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया।

बीते चुनाव में आगरा में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। वही स्थिति इस बार भी दिखाई दे रही है। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो डॉक्टर धर्मपाल सिंह बसपा के राकेश बघेल से काफी आगे चल रहे हैं। वीरेंद्र चौहान पर जिस प्रकार दाव लगाया गया था उस हिसाब से काफी कम मत मिल रहे हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पुरुषोत्तम खंडेलवाल काफी मतों से अपने विरोधी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं। जिस हिसाब से उनके वोट खुल रहे हैं उस हिसाब से प्रदेश में उनकी सबसे बड़ी जीत होने की संभावनाएं हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां योगेंद्र उपाध्याय बसपा के रवि भारद्वाज से बढ़त बनाए हुए हैं। छावनी पर प्रत्याशी जीएस धर्मेंश का विरोध होने के बाद भी वह बढ़त में हैं। बाह विधानसभा क्षेत्र में रानी पक्षालिका सिंह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा से काफी आगे चल रही हैं। रानी को हराने के लिए जितेंद्र वर्मा और सुग्रीव चौहान की भी दाल नहीं गली। इसी प्रकार फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में छोटे लाल वर्मा, फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ही भगवान सिंह कुशवाहा आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआत के कुछ चरण तक ऐसा लग रहा था कि रामनाथ सिकरवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन जैसे ही सैंया और उसके आसपास के क्षेत्रों का वोट खुला भगवान सिंह कुशवाहा ने बढ़त बना ली है। 

 

आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र छठवां चरण

भाजपा योगेंद्र उपाध्याय 20990

बसपा रवि भारद्वाज 11127

सपा विनय अग्रवाल 9140

कॉन्ग्रेस अनुज शर्मा 53

छठवें  राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय 9863 मतों से आगे

 —————————-

फतेहपुर सीकरी विधान सभा क्षेत्र दसवां राउंड

भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल को मिले कुल 30556 मत,  सपा गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी बृजेश चाहर को कुल 19427, बीएसपी प्रत्याशी डॉ. मुकेश राजपूत  23403 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल 10 राउंड की मतगणना के बाद 7153 मतों से आगे
——————————-

फतेहाबाद विधानसभा दसवां चरण भाजपा के छोटे लाल वर्मा 17917 मतों से बसपा के शैलेंद्र सिंह से आगे हो गए हैं।

—————————-

उत्तर विधानसभा के आठवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल 18,739 मतों से बसपा के उम्मीदवार शब्बीर अब्बास से आगे चल रहे हैं।

————————

बाह विधानसभा ग्यारवां राउंड

बसपा नितिन वर्मा 1484

भाजपा,रानी पक्षालिका सिंह 2872

सपा,मधुसूदन शर्मा 1384

कॉन्ग्रेस-मनोज दीक्षित 31

10072 से रानी पक्षालिका बसपा के नितिन वर्मा से अभी तक आगे।

————————————-

खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र राउंड 12

भाजपा-
भगवान सिंह कुशवाह-4960

बसपा-
गंगाधर कुशवाह 346

कांग्रेस
रामनाथ सिकरवार 2512

रालोद गठबंधन
रोतान सिंह-125

——————————–

आगरा की हॉट सीट आगरा ग्रामीण से 10 राउंड तक बीजेपी की बेबी रानी मौर्य लगभग 20000 वोटों से आगे हैं। अगर बेबी रानी मौर्य यहां से जीतती हैं तो उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है। वह पूर्व में उत्तराखंड  की राज्यपाल भी रही हैं।


एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 16 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह लगभग 30000 वोट से आगे हैं। वीरेंद्र चौहान की यहां हालत खराब है। 13 वें चरण तक बसपा के राकेश बघेल 35726,
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  धर्मपाल सिंह 56565 पा चुके थे।

 

Previous Post

बाह में डबल मर्डर से फैली सनसनी

Next Post

‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएं हैं’- गीत गाते हुए झूम रहे सभी

Related Posts

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

April 12, 2026

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला।...

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

April 11, 2026

आगरा। कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। यूटा के कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ  प्रशासनिक...

Next Post
‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएं हैं’- गीत गाते हुए झूम रहे सभी

‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएं हैं’- गीत गाते हुए झूम रहे सभी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बघेल के विरोध में एत्मादपुर क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए

बघेल के विरोध में एत्मादपुर क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए

March 9, 2024
बीएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो तेजाब फेंकने की धमकी देकर घर पर की फायरिंग

बीएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो तेजाब फेंकने की धमकी देकर घर पर की फायरिंग

March 18, 2023
पूर्व कुलपति पाठक की सीबीआई ने जांच की शुरू

पूर्व कुलपति पाठक की सीबीआई ने जांच की शुरू

January 9, 2023

पार्षद ने मंदिर में शराब पीने का विरोध किया तो उन पर बोला हमला

November 27, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस
  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.