• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वसुंधरा राजे ने शुरू की तैयारियां, 2023 में भी होंगी बीजेपी का चेहरा?

वसुंधरा राजे ने शुरू की तैयारियां, 2023 में भी होंगी बीजेपी का चेहरा?

March 13, 2022
in National, News, Politics

जयपुर। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में प्रचंड बहुमत के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है। इसे भांपते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी साल 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि बताया जाता है कि उन्हें अभी तक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इसकी इजाजत नहीं मिली है लेकिन वह अपने स्तर से ही पार्टी के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद ले रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कोटा में मीडिया को संबोधित करते हुए कह चुकी है कि कोरोना काल के दो साल में लोगों से संपर्क नहीं हो पाया। राजे ने कहा कि उनकी जिंदगी में दो मुख्य चीजें हैं। भगवान और जनता। अपने कहे मुताबिक वसुंधरा राजे हाडौती के प्रमुख मंदिरों में पहुंच रही है। देव दर्शन कर रही है। भगवान से आशीर्वाद ले रही है कि साल 2023 का चुनाव भाजपा के पक्ष में हो, विजय पताका उनके साथ हो। भगवान के दर जाने के साथ ही अब वसुंधरा राजे हाड़ौती क्षेत्र के लोगों के घर-घर भी जाकर कुशलक्षेम जान रही है। जिन परिवारों ने कोरोना काल पें अपनों को खोया है, वहां भी वसुंधरा राजे अपने बेटे झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह के साथ पहुंच रही है। वसुंधरा राजे सुबह से ही निकल कर लोगों के बीच पहुंच रही हैं। बुजुर्ग, जवान, महिलाएं-पुरुष सबके हालचाल वसुंधरा राजे जान रही हैं। राजे का यही कहना है कि हाड़ौती क्षेत्र में 33 साल उन्होंने गुजार दिए और यह परिवार उनके लिए अतुल्य है।
उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे नौ मार्च से पांच दिवसीय झालावाड़ दौरे पर है। वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले की हर विधानसभा में दौरा किया है। अब 15 मार्च से 16 मार्च तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बारां जिले के दौरे पर रहेगी। किशनगंज-शाहाबाद और अटरू-बारां विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेगी। इसके पहले नौ मार्च को वसुंधरा राजे कोटा दौरे पर रही। यहां भी वह लोगों से जाकर मिली। साथ ही प्रमुख कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेताओं के साथ चर्चाएं की। हालांकि राजस्थान में भाजपा संगठन वसुंधरा राजे के कार्यक्रमों से खुद को दूर रखे हुए हैं। लेकिन जनता का दिल जीतने के लिए वसुंधरा राजे पूरी तरह तैयार दिख रही है।

Previous Post

यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर भारत की सुरक्षा तैयारियों का पीएम मोदी ने लिया जायजा

Next Post

28 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए चार शातिर

Related Posts

आगरा में कल सामूहिक शपथ से गूंजेगा जनसंकल्प, सांसद नवीन जैन ने किया जनभागीदारी का आह्वान

आगरा में कल सामूहिक शपथ से गूंजेगा जनसंकल्प, सांसद नवीन जैन ने किया जनभागीदारी का आह्वान

May 26, 2026

आगरा।   बुधवार को एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के समीप राष्ट्र प्रथम अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम...

सिस्टम गरीब इंसान को इंसान समझने को तैयार नहीं, तो फिर इंसानों की तरह गुहार लगाने का क्या फायदा, कॉकरोच बनकर बोले दो युवक

सिस्टम गरीब इंसान को इंसान समझने को तैयार नहीं, तो फिर इंसानों की तरह गुहार लगाने का क्या फायदा, कॉकरोच बनकर बोले दो युवक

May 26, 2026

आगरा। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को दो युवक कॉकरोच बनकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें से एक तो व्हीलचेयर पर आया...

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

May 21, 2026

आगरा। गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच सपाइयों ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर जमकर कलेक्ट्रेट में विरोध...

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

May 20, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े चर्चित न्यायिक मामले में बुधवार को अदालत में एक बार...

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

May 19, 2026

आगरा। सपा से राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को मोबाइल पर अज्ञात युवक द्वारा मैसेज करके जान से मारने की धमकी...

Next Post
28 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए चार शातिर

28 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए चार शातिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

सड़क हादसों में व्यापारी और एक छात्र की मौत

December 21, 2023
टप्पेबाजी करने वाले गिरोह को छत्ता पुलिस ने पकड़ा

टप्पेबाजी करने वाले गिरोह को छत्ता पुलिस ने पकड़ा

June 12, 2023

बुधवार को रानी पक्षालिका, बेबी रानी, भगवान सिंह, जीएस धर्मेश ने किया नामांकन

January 19, 2022
परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

परीक्षा से एक दिन पहले रात तक सेंटर कैसे बनाए जाते? इस बात पर नाराज हुए अपर मुख्य सचिव

June 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार
  • पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले
  • तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल
  • एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया खुलासा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.