• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एमएलसी चुनाव में भी सरेंडर करते दिख रहे अखिलेश, सपा के नौ प्रत्याशी मैदान से हटे, बीजेपी की जीत तय

एमएलसी चुनाव में भी सरेंडर करते दिख रहे अखिलेश, सपा के नौ प्रत्याशी मैदान से हटे, बीजेपी की जीत तय

March 24, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भले ही सत्ता से दूर रह गई लेकिन भाजपा के सामने उसने तगड़ी चुनौती जरूर पेश की। यही कारण था कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार 32 प्रतिशत वोट हासिल किया। इसके फौरन बाद विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव शुरू हुआ तो माना जा रहा था कि भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, भाजपा ने अपनी रणनीति का दम दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति ये है कि रिजल्ट से पहले ही भाजपा के नौ प्रत्याशियों की जीत पक्की हो गई है। एक के बाद एक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश को चौंकाते हुए ऐन वक्त पर अपना पर्चा वापस ले ले रहे हैं।

विधान परिषद की 36 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण की 30 सीटों के लिए आज तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इससे पहले बुधवार को ही बदायूं से सपा उम्मीदवार ने अखिलेश को झटका दिया और अपना पर्चा वापस ले लिया। सिनोद शाक्य के इस कदम से भाजपा के वागीश पाठक की जीत तय हो गई। पता चला कि सिनोद एक दिन पहले से ही भाजपा के संपर्क में थे।
इसी तरह हरदोई में भी कहानी लिखी गई। यहां सपा ने रजीउद्दीन को प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्होंने भी पर्चा वापस ले लिया और भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत पक्की कर दी। यही नहीं रजीउद्दीन भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के घर पर बैठे भी दिखाई दिए। वहीं मिजार्पुर-सोनभद्र में सपा प्रत्याशी रमेश यादव ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। अचानक प्रत्याशी के पलटी मारने से जहां सपा सकते में आ गई और भाजपा के विनीत सिंह की जीत की राहें आसान हो गईं। चौंकाने वाली घटना तो गाजीपुर में हुई और एमएलसी चुनाव में उलटफेर हो गया। सपा ने यहां भोलानाथ शुक्ला को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन ऐन वक्त उन्होंने भी पर्चा वापस ले लिया और भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल की राहें आसान कर दीं। उधर अलीगढ़ से भी सपा के लिए अच्छी खबर नहीं आई। यहां बुधवार को सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का पर्चा खारिज हो गया। दरअसल भाजपा ने जसवंत सिंह के प्रस्तावक के फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत की थी। गौर करने वाली बात ये है कि बुधवार को जसवंत सिंह को प्रस्तावक पेश करना था, लेकिन वह आए ही नहीं और पर्चा खारिज हो गया। इसके साथ ही भाजपा का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले मथुरा-एटा-मैनपुरी की दोनों सीटों व लखीमपुर से सपा प्रत्याशी का पर्चा मंगलवार को ही खारिज हो गया था। इसी तरह बुलंदशहर-गाजियाबाद से रालोद प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह से 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।

Previous Post

बिहार की सियासत में ‘वीआईपी’ थे, अब सबकुछ लुट गया और अकेले रह गए मुकेश सहनी

Next Post

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से चौंकाया, रविंद्र जडेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सांसद नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कीं कम

सांसद नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कीं कम

May 18, 2026
ट्रैक्टरकांड: सिपाही का वीडियो वायरल, रोते हुए बोला मेरी इतनी औकात नहीं, थानाध्यक्ष ने बदलवाया ट्रैक्टर

ट्रैक्टरकांड: सिपाही का वीडियो वायरल, रोते हुए बोला मेरी इतनी औकात नहीं, थानाध्यक्ष ने बदलवाया ट्रैक्टर

March 19, 2024
अटलपुरम फेज-थ्री के 215 आवासीय भूखंडों के लिए 575 आवेदन आए

अटलपुरम फेज-थ्री के 215 आवासीय भूखंडों के लिए 575 आवेदन आए

March 17, 2026
अछनेरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी को पकड़ा

अछनेरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी को पकड़ा

April 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.