• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि: केंद्र बनाने में ‘खेल’, जियो टैगिंग रही फेल!

विवि: केंद्र बनाने में ‘खेल’, जियो टैगिंग रही फेल!

20-20 किलोमीटर दूर बनाया गया सेंटर, जियो टैगिंग के नाम पर कुलाधिपति को भी कर दिया गया गुमराह

March 31, 2022
in Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी सेंटर बनाने में नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। कुलपति ने दावा किया था कि जियो टैगिंग से सेंटर बनाने में दूरी की पारदर्शिता बरती जाएगी, लेकिन यह बात हवाई नजर आ रही है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि विवि प्रशासन को कुलाधिपति का भी डर नहीं है। जिस जियो टैगिंग का उन्होंने कुलाधिपति से उदघाटन कराया है, उसका भी उन्होंने मजाक बनाकर रख दिया है। यह सिर्फ  नाम की साबित हो रही है किसी काम की नहीं?

विवि ने केंद्रों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी करने के साथ ही आपत्ति भी मांगी गई हैं। इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि विवि एक बार में सही सूची जारी क्यों नहीं करता? हर बार तीन-चार बार में सूची क्यों जारी की जाती है? क्या ऐसा खेला करने के लिए किया जाता है?

इधर विवि ने दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति से जियो टैगिंग का उदघाटन कराया था। जियो टैगिंग का उद्देश्य यह है कि कॉलेज की पूरी वस्तुस्थिति के साथ  उसकी लोकेशन भी विवि के सामने हो। अगर किसी कॉलेज का किसी दूसरे कॉलेज में सेंटर डाला जा रहा है तो दोनों की  दूरी देखी जाएगी, जिससे शासन ने सेंटर बनाने के लिए जो निर्धारित किलोमीटर का मानक रखा है। वह पूरा हो जाए, लेकिन इस विवि में यह होता है कि कॉलेज वाले अपनी सुविधा के हिसाब से केंद्र डलवाते हैं। अगर उनके लिए 20 किलोमीटर दूर किसी कॉलेज में नकल का इंतजाम है तो वह वहां सांठगांठ कर सेंटर डलवा लेते हैं। विशेष सूत्रों की मानें तो विवि भी फील गुड करने के बाद मानक ताक पर रख देता है।
 
इस बार विवि जियो टैगिंग का कई दिनों से गाना रहा है। यह जियो टेगिंग केंद्रों की सूची जारी होते ही फेल नजर आई। उदारण के तौर पर टेड़ी बगिया स्थित भवानी सिंह कॉलेज का केंद्र शमसाबाद रोड स्थित श्री दाऊजी कॉलेज में डाला गया है, जबकि इस कॉलेज के चार-पांच किलोमीटर की रेंज में आरबी पीजी कॉलेज, सौदान सिंह महाविद्यालय, जगदंबा कॉलेज, लाल सिंह महाविद्यालय, मेघ सिंह महाविद्यालय, एसडी भदावर कॉलेज, आगरा वनस्थली महाविद्यालय, डॉ. डीवीएस कॉलेज आदि स्थित हैं। इन कॉलेजों में उसका केंद्र नहीं डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर डाला गया है? ऐसा क्यों किया गया है। यह सवाल खड़े हो रहे हैं?  इसमें जियो टैगिंग का पालन क्यों नहीं हुआ।
 
दूसरी ओर क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय के बराबर में पंचशील कॉलेज है। इस कॉलेज में सिर्फ एक कॉलेज का केंद्र डाला गया है, जबकि क्षमता यहां 1100 छात्रों की बताई जा रही है। विशेष सूत्रों का कहना है कि यहां ज्यादा कॉलेजों का केंद्र इसलिए नहीं डाला गया जिससे क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी छापा न मार दें। बीते साल जिस गणपति कॉलेज का यहां सेंटर डाला गया था। सूत्रों की मानें तो वह भी अपना केंद्र बदलवा ले गया है। इस कॉलेज का केंद्र  विवि ने पंडित जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय शमासाबद में डाला है। गणिपति कॉलेज से जगन्नाथ कॉलेज की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। यहां भी जियो टैगिंग फेल रही।

अव्यवस्थाओं वाले कॉलेज को फिर से बड़ा केंद्र बनाया

पूर्व में जिन कॉलेजों में अव्यवस्थाएं पकड़ी गई हैं। जहां छात्र-छात्राओं के बैठने तक उचित व्यवस्था नहीं थी। इस बार फिर उन्हें बड़ा केंद्र बना दिया है। ऐसे में केंद्रों की सूची पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कुलपति ने कुलधिपति सामने बोला 934 कॉलेजों की जियो टैगिंग हो गई

 कुलपति ने कुलाधिपति सामने दीक्षांत समारोह में बोला था कि 934 कॉलेजों की जियो टैगिंग कर दी गई है। क्या यही उनकी जियो टैगिंग थी कि 20 किलोमीटर दूर कॉलेजों का केंद्र डाला जाए। आखिर कुलाधिपति को गुमराह क्यों किया गया? यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

____________________

भवानी सिंह कॉलेज और पंचशील कॉलेज परीक्षा केंद्र के संबंध में जो जानकारी मिल रही हैं उसका संज्ञान लिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों में जो सूची जारी की गई है। वह संभावित है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जियो टैगिंग की तकनीक का प्रयोग किया गया है। परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। विवि पारदर्शी रूप से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

—प्रो. प्रदीप श्रीधर, पीआरओ

__________________

विवि ने जियो टैगिंग का भी मजाक बनाकर रख दिया है। जब जियो टैगिंग हुई है तो दूर सेंटर कैसे बनाए गए हैं। कॉलेजों का भौतिक सत्यापन भी नहीं कराया गया। सेंटर बनाने में गड़बड़ी हुई है। औटा अध्यक्ष और महामंत्री धांधली की जांच कराएं।

—डॉ. मुकेश भारद्वाज, पूर्व औटा अध्यक्ष

Previous Post

दिगंबर कामत कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित

Next Post

एटा-बरहन-टूंडला रेलवे ट्रैक पर वृद्धा की सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

Related Posts

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

Next Post
एटा-बरहन-टूंडला रेलवे ट्रैक पर वृद्धा की सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

एटा-बरहन-टूंडला रेलवे ट्रैक पर वृद्धा की सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पांच लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी केस में जेल भी भेज दिया

पांच लाख रुपये भी ले लिए और फर्जी केस में जेल भी भेज दिया

May 17, 2022
गर्भवती पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या सिर में भारी वस्तु मारकर की गई थी

गर्भवती पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या सिर में भारी वस्तु मारकर की गई थी

April 10, 2025
ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में आगरा के जिला जज सहित कई जज चमके

ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में आगरा के जिला जज सहित कई जज चमके

September 26, 2023
आगरा में पांच दिन में हुए एक करोड रुपए के चालान

आगरा में पांच दिन में हुए एक करोड रुपए के चालान

June 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.