• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अपर मुख्य सचिव का आदेश भी फेल!

अपर मुख्य सचिव का आदेश भी फेल!

यूजी द्वितीय और तृतीय, पीजी प्रथम और द्वितीय वर्ष का कोर्स अभी तक नहीं हुआ पूरा, 26 अप्रैल से परीक्षा कराने की स्कीम जारी

April 16, 2022
in Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने यूजी द्वितीय और तृतीय, पीजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराने के लिए स्कीम जारी कर दी है। स्कीम के मुताबिक 26 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जबकि छात्रों का कोर्स अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अपर मुख्य सचिव शिक्षा ने भी पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि 31 मई तक शिक्षण कार्य होना चाहिए। एक जून से परीक्षाएं शुरू कराई जाएं, लेकिन फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन जल्दबाजी में लगा हुआ है। इसके पीछे बड़ा खेल बताया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव शिक्षा मोनिका एस गर्ग ने विश्वविद्यालय में एक पत्र भेजा था। अपर मुख्य सचिव ने 31 मई तक शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही एक जून से 15 जुलाई तक के बीच परीक्षाएं कराने के निर्देश भी दिए थे। 20 अगस्त तक परीक्षा परिणाम जारी करने की डेडलाइन रखी थी। अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र को आंबेडकर विश्वविद्यालय में नहीं माना गया। 

यूजी कोर्स के प्रथम सेमिस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने जो केंद्र बनाए थे उनमें जमकर गड़बड़ी हुई। एक ही मैनेजमेंट के कॉलेजों को आपस में केंद्र बना दिया गया। इसके अलावा अगर किसी कॉलेज वाले को 60 से 70 किलोमीटर दूर किसी कॉलेज में सुविधा मिल रही थी तो उसने अपना केंद्र वहीं बनवा लिया। शासन ने इस बात को लेकर जांच बैठा दी है। विशेष सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय में एक गुट ने ठान लिया था कि वह यूजी द्वितीय और तृतीय,  पीजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी इन्हीं केंद्रों पर करा देगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने 26 अप्रैल से परीक्षाएं कराने की स्कीम भी जारी कर दी। ऐसा इसलिए किया गया जिससे बनाए गए केंद्रों पर ही परीक्षाएं हो जाएं। जल्दी परीक्षाएं इसलिए कराई जा रही हैं क्योंकि 15 मई तक विश्वविद्यालय में नए कुलपति के आने की संभावना है। नए कुलपति अपने हिसाब से केंद्र बनवाते। इस गुट को लगता है कि पता नहीं नए कुलपति के सामने दाल गलेगी या नहीं?

अभी तक छात्रों का कोर्स पूरा नहीं हुआ है। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन जल्दबाजी में उनकी परीक्षाएं करा रहा है। परीक्षा केंद्रों के खेल के चक्कर में वह छात्रों को फेल करने के लिए लगा हुआ है। छात्रों का कोर्स कंप्लीट नहीं हुआ है तो वह परीक्षाएं कैसे देंगे। अपर मुख्य सचिव के आदेश को भी यहां हवाई साबित कर दिया गया है। शासन में इस बात की शिकायत की जा रही है। डॉ. भूपेंद्र चिकारा, महामंत्री औटा

Previous Post

सिकंदरा में आरएल ऑटो शोरूम का उद्घाटन, मिलेंगीं बिजली से चार्ज होने वाली स्कूटी

Next Post

दो बच्चों की मां बोली पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

Next Post
दो बच्चों की मां बोली पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी

दो बच्चों की मां बोली पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, चाकू से की थी सतीश की हत्या

शराब के नशे में हुआ था झगड़ा, चाकू से की थी सतीश की हत्या

January 17, 2023
आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

November 3, 2022
इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

January 30, 2025
यूपीएससी में ताजनगरी के राजीव और ऐश्वर्या चमके

यूपीएससी में ताजनगरी के राजीव और ऐश्वर्या चमके

May 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.