आगरा। उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति द्वारा आज मानसिक चिकित्सालय और केंद्रीय कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। न्यायमूर्ति के निरीक्षण से खलबली मच गई।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रीतिंकर दिवाकर आज आगरा में आए हुए हैं। मानसिक चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ न्यायमूर्ति द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में संस्थान के निदेशक से पूछताछ की। मानसिक चिकित्सालय में उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी देखा। सेंट्रल जेल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से पूछा कि उन्हें जेल में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। कुछ बंदियों ने अपनी समस्याएं रखीं। वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण को जेलर और डिप्टी जेलर को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के सचिव नवीन कुमार, जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह आदि शामिल रहे।












