आगरा। एक चोर ने जगदीशपुरा थाना क्षेत्र से स्कूटी चोरी की थी। वह स्कूटी को रोजाना शहर में चला रहा था। कई बार पुलिस के सामने से भी चोरी की स्कूटी को लेकर निकला लेकिन पुलिस को उसके ऊपर शक नहीं हुआ। आज कमला नगर थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आशीष कुमार निवासी अवधेशपुरी ने जगदीशपुरा थाना क्षेत्र से दो महीने पहले स्कूटी चोरी की थी। स्कूटी चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल दी। दो महीने में वह स्कूटी को लेकर कई थाना क्षेत्रों में घूम आया है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई। आज इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल चेकिंग कर रहे थे। किसी ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि एक व्यक्ति 2 महीने से चोरी की स्कूटी पर चल रहा है। सूचना पर इंस्पेक्टर उसे पकड़ने के लिए पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने चोर को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ लिया। चोर का दूसरा साथी गुना भागने में सफल रहा।











