• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के खाते में तीन मंत्री पद, बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति योगी सरकार में

सीएम बनते ही योगी सरकार का पहला फैसला, मुफ्त राशन योजना तीन महीने के लिए बढ़ी

March 26, 2022
in Economy, Food, Health, National, News, Politics

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में अन्न योजना का लाभ बढ़ाने पर फैसला ले लिया। यूपी सरकार के फैसले की जानकारी का फैसला देने स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामने आए। उन्होंने मीडिया के सामने पहली कैबिनेट बैठक के पहले फैसले की जानकारी दी। योगी सरकार ने मुफ्त अन्न योजना को तीन माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इसका लाभ जून 2021 तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में हमने मुफ्त राशन योजना को अगले तीन महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कैबिनेट ने यह पहला निर्णय लिया है। इसकी जानकारी देने मैं स्वयं आप लोगों के बीच आया हूं। यूपी फ्री राशन योजना के तहत 35 किलो राशन और इसके साथ दाल, चीनी, खाद्य तेल, नमक जैसी खाद्य वस्तुओं को फ्री लेने का लाभ लाभार्थी परिवारों को प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत फ्री राशन का लाभ सभी राशन कार्ड धारियों को नवंबर माह तक दिया जा रहा था। इसके बाद योगी सरकार ने इस योजना को मार्च तक बढ़ाने का फैसला लिया था। अब यूपी की नई कैबिनेट ने तीन माह यानी जून तक के लिए योजना को बढ़ा दिया है।
यूपी के राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। गेहूं, चावल के साथ-साथ इसमें अन्य वस्तुओं को शामिल किया गया। अंत्योदय कार्डधारी लाभार्थी परिवारों को अब योजना के तहत गेहूं और चावल के साथ चीनी, दाल, तेल का पैकेट, नमक का पैकेट आदि वस्तुओं को वितरित किया जा रहा है। गेहूं-चावल योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्डधारी को 35 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके अलावा 1 लीटर तेल का पैकेट, 1 किलो दाल, 2 किलो चीनी और एक किलो नमक भी दिया जा रहा है। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में गरीब परिवारों को भाजपा को दिए गए सहयोग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में प्रधानमंत्री ने देश के हर गरीब को राशन मुफ्त देने की योजना चलाई। यूपी में भी करीब 15 करोड़ लोगों को राशन योजना का लाभ पहुंचाया गया। चुनाव के समय में गरीबों ने सरकार की योजना को सराहा।

Previous Post

न्यू आगरा में चलती कार में लगी आग

Next Post

राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगा नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Posts

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

Next Post
राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगा नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगा नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत थाने में तैनात दरोगा ने की भाजपा नेता की पिटाई, वीडियो वायरल

हरीपर्वत थाने में तैनात दरोगा ने की भाजपा नेता की पिटाई, वीडियो वायरल

May 4, 2023
पुलिस ने दो शातिर लुटेरे पकड़े, 27 मोबाइल बरामद

पुलिस ने दो शातिर लुटेरे पकड़े, 27 मोबाइल बरामद

January 15, 2023
देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा: अरविंद शर्मा

देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा: अरविंद शर्मा

November 23, 2023
पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

February 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.