आगरा। एमएम गेट थाना क्षेत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के चालक के साथ मारपीट कर दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल कटरा मदारी खां में हेल्प आगरा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। चालक हरेंद्र ने राज्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर उतार दिया। इसके बाद गाड़ी को वह आगे की ओर ले गया। खाली स्थान पर रोड किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। आरोप है कि इसी बीच वहां रहने वाले सलीम और उसके परिवार की महिलाएं पहुंच गईं, उन्होंने चालक के साथ में मारपीट कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर एसपी सिटी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए।










