• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिंगल मदर की संतान हैं एंटनी अल्बनीस, अभावों में गुजरा बचपन, अब बनने जा रहे आस्ट्रेलिया के पीएम

सिंगल मदर की संतान हैं एंटनी अल्बनीस, अभावों में गुजरा बचपन, अब बनने जा रहे आस्ट्रेलिया के पीएम

May 22, 2022
in Cultural, News, World

कैनबरा। सिडनी के एक उपनगर में सरकारी आवास में पेंशन के भरोसे गुजर-बसर करने वाली मां के इकलौते बेटे एंथनी अल्बानीस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद तक पहुंच गए हैं। वह आस्ट्रेलिया के बहु-सांस्कृतिक समाज के नायक भी हैं। उन्होंने अपने आप को 121 वर्षों में प्रधानमंत्री पद के लिए ग्रामीण जातीय अल्पसंख्यक (नॉन-एंग्लो सेल्टिक) समुदाय का इकलौता उम्मीदवार बताया। उनके दोस्त उन्हें अल्बन-इज बुलाते हैं।

अल्बानीस ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अच्छा है। नॉन-एंग्लो सेल्टिक उपनाम का व्यक्ति प्रतिनिधि सभा का नेता है और वांग जैसे उपनाम की नेता सीनेट में सरकार की नेता हैं। उपनगर कैम्परडाउन में सरकारी आवास में पले-बढ़े अल्बानीस की आर्थिक स्थिति ने उन्हें एक ऐसा नेता बनाया, जिसने 2007 के बाद से पहली बार मध्य-वाम आस्ट्रेलियन लेबर पार्टी को सत्ता तक पहुंचा दिया। उन्हें उनके बचपन के उपनाम अल्बो के नाम से जाना जाता है। अल्बानीस ने शनिवार को अपने चुनावी विजयी भाषण में कहा कि यह हमारे महान देश के बारे में बहुत कुछ कहता है कि एक पेंशनभोगी अकेली मां का बेटा जो कैंपरडाउन में सार्वजनिक आवास में पला-बढ़ा, वह आज रात आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपके सामने खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता अगली पीढ़ी के लिए ज्यादा चाहते हैं। मेरी मां ने मेरे लिए एक बेहतर जिंदगी का सपना देखा था और मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा आस्ट्रेलियाई लोगों को सितारों की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।
उल्लेखनीय है कि अल्बानीस ने छह हफ्तों के अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अभावों में बीते अपने बचपन से मिली सीख का कई बार जिक्र किया। आस्ट्रेलिया में 1960 के दशक में रूढ़िवादी समाज में अल्बानीस को नाजायज ठहराने से बचाने के लिए उन्हें बताया गया कि इटली के उनके पिता कार्लो अल्बानीस की उनकी मां मैरियाने एलेरी से यूरोप में शादी के बाद कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। उनकी मां ने उन्हें तब सच्चाई बतायी जब वह 14 साल के थे कि उनके पिता की मौत नहीं हुई और उनके माता-पिता ने कभी शादी नहीं की थी। वे दोनों 1962 के दौरान एक विदेश यात्रा में एक जहाज पर मिले थे। अपनी मां की भावनाओं को आहत न करने के डर से अल्बानीस ने 2002 में उनकी मृत्यु के बाद अपनी पिता की तलाश की। वह दक्षिण इटली के बारलेटा में 2009 में अपने पिता से मिले। वह आस्ट्रेलिया के परिवहन एवं बुनियादी ढांचा मंत्री के तौर पर कारोबारी बैठकों के लिए इटली गए थे।

Previous Post

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल में शामिल

Next Post

इमरान ने फिर भारत को सराहा, कहा- रूस से तेल खरीद लोगों को राहत दी, यूएस के सामने नहीं झुके

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

Next Post
इमरान ने फिर भारत को सराहा, कहा- रूस से तेल खरीद लोगों को राहत दी, यूएस के सामने नहीं झुके

इमरान ने फिर भारत को सराहा, कहा- रूस से तेल खरीद लोगों को राहत दी, यूएस के सामने नहीं झुके

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लूट के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

लूट के आरोपी को पकड़ने गई एसओजी टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

June 27, 2024
एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

June 9, 2022
फर्जी बैनामा के मास्टरमाइंड ने रिमांड पर बरामद कराए 42 लाख

फर्जी बैनामा के मास्टरमाइंड ने रिमांड पर बरामद कराए 42 लाख

January 24, 2023
बाल गृह में बच्ची को चप्पल से पीटते हुए अधीक्षिका का वीडियो वायरल

बाल गृह में बच्ची को चप्पल से पीटते हुए अधीक्षिका का वीडियो वायरल

September 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.