• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परीक्षा केंद्रों में जियो टैगिंग नजर क्यों नहीं आई, औटा महामंत्री ने परीक्षा समिति में पूछा सवाल

परीक्षा केंद्रों में जियो टैगिंग नजर क्यों नहीं आई, औटा महामंत्री ने परीक्षा समिति में पूछा सवाल

महामंत्री ने कहा केंद्रों में हुई धांधली और पेपर लीक मामले की होनी चाहिए बारीकी से जांच

June 3, 2022
in Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज परीक्षा समिति की बैठक में औटा महामंत्री विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं को लेकर जमकर गरजे। महामंत्री ने कहा कि केंद्र बनाने में जो धांधली हुई है। परीक्षा समिति में पहले उसकी चर्चा की जाए। बाकी की बाद में।  वहीं कुलपति से पूछा आपकी जियो टैगिंग परीक्षा केंद्रों में क्यों नजर नहीं आई? इसके बाद कुलपति की ओर से केंद्रों में हुई धांधली और पेपर लीक मामले में जांच के लिए एक समिति बना दी गई है। इसमें औटा महामंत्री को भी नामित किया गया है

3:00 बजे से परीक्षा समिति की बैठक थी। यह ऑनलाइन की गई। विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक बृहस्पति भवन में बैठे। वहीं सदस्यों को ऑनलाइन जोड़ा गया। बैठक शुरू होते ही कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा विश्वविद्यालय की वर्ष 2021-22 की द्वितीय सेमेस्टर की आगामी परीक्षाएं ओएमआर पर आधारित होंगी। औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने कहा कि यह चर्चाएं बाद में होंगी। पहले मेरी बात सुन ली जाए। आज हो रही परीक्षा समिति के एजेंडे की मिनट, मीटिंग शुरू होने से 7 मिनट पहले भेजी गई हैं, जबकि यह कल शाम को सदस्यों के पास भेज देनी चाहिए थी। इसके अलावा इस बार केंद्र बनाने में जमकर धांधली हुई, वहीं जो पेपर आउट हुआ उसको लेकर परीक्षा समिति में पहले चर्चा होनी चाहिए। जियो टैगिंग फेल नजर आई। इसलिए अन्य चर्चाएं बाद में। पहले अनियमितताओं पर बात कीजिए। इस पर कुलपति ने कहा कि आगरा कॉलेज के शिक्षक कोचिंग सेंटरों में पढ़ा रहे हैं। कोचिंग वाले ही पेपर लीक करा रहे थे। इस पर महामंत्री  ने कहा कि सभी बिंदुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। कॉलेजों को मान्यता कैसे मिल गई? इस बात की भी जांच होनी चाहिए। कुलपति ने 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह, आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा की प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी और औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा समिति में निर्णय लिया गया कि सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों को 75 में से केवल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2022 प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष एवं एम एड पाठ्यक्रम सत्र 2022 एवं एलएलबी तथा बीए एलएलबी की वर्ष 2022 की परीक्षाएं भी ओएमआर पर आधारित होंगी।विश्वविद्यालय की आगामी विस्तृत उत्तरीय परीक्षाओं में प्रयोग की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाएं अब 24 पृष्ठों की होंगी।  कुलपति  ने परीक्षा नियंत्रक को निर्देशित किया है कि अब विश्वविद्यालय डिजिटल मूल्यांकन की पद्धति पर चलेगा। अतः उत्तर पुस्तिकाएं भी उसी व्यवस्था के अनुरूप बारकोड लगाकर तैयार की जाएं। 

Previous Post

सिकंदरा पुलिस ने पकड़े शातिर चोर, चोरी का काफी माल बरामद

Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

उच्च शिक्षा मंत्री बोले विश्वविद्यालय में पैसे लेकर केंद्र बनाए गए हैं, एसआईटी जांच कराऊंगा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

December 7, 2022
कोहरे की वजह से हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए

कोहरे की वजह से हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए

December 27, 2023
यूपी में बस स्टैंड जल्द ही एयरपोर्ट जैसे दिखाई देंगे: परिवहन मंत्री

यूपी में बस स्टैंड जल्द ही एयरपोर्ट जैसे दिखाई देंगे: परिवहन मंत्री

September 10, 2023
प्रेमिका की 25 दिन पहले हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया था

प्रेमिका की 25 दिन पहले हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया था

April 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.