आगरा। रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराना शुरू कर दिया है। दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे जिले में पुलिसकर्मियों के बीच में खलबली मच गई है।
अशोक कुमार के द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी गिट्टी और डस्ट लेकर चलती हैं। खेरागढ़ थाने में तैनात मुंशी सत्यपाल के द्वारा गाड़ी निकलवाने के लिए उनसे पैसे दिए जाते हैं। वही उसके द्वारा कागारौल थाने में भी एक मुंशी अरुण कुमार को पैसे दिलवाए जाते हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोनों पुलिसकर्मी सत्यपाल सिंह और अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
इधर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों थाने में उसके द्वारा पांच- पांच रुपए महीनेदारी इन दोनों पुलिसकर्मियों को दी जाती थी। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि क्या महीनेदारी में थाना प्रभारी भी संलिप्त थे?











