• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कलंक कथा: इंस्पेक्टर की ही शिकायत थी और इंस्पेक्टर से ही रिपोर्ट मांगी गई-  दोषी कौन !

कलंक कथा: इंस्पेक्टर की ही शिकायत थी और इंस्पेक्टर से ही रिपोर्ट मांगी गई- दोषी कौन !

पुलिस विभाग में शाहगंज का मामला छाया हुआ है सुर्खियों में

October 26, 2024
in administration, Agra, Corruption, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में गजब का मामला सामने आया है। जिस मामले में इंस्पेक्टर खुद आरोपों के घेरे में हैं, उसमें उनसे ही रिपोर्ट मांगी जा रही है कि इस कांड में कौन-कौन दोषी हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि कोई भी अपनी रिपोर्ट में यह कैसे लिख कर दे देगा कि उसकी भी संलिप्तता है। 

जनकपुरी आयोजन के दौरान दिल्ली के चार टप्पेबाज पकड़े गए थे। उन्होंने एक मोबाइल व्यापारी को साढ़े तीन लाख रुपये का सोना बेचा था। सोना टप्पेबाजी का था। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी के यहां गलवाकर लाए थे। मोबाइल व्यापारी ने टंच कराया तो सोने की शुद्धता कम थी। पुलिस के कहने पर व्यापारी ने टप्पेबाजों को बहाने से बुलाया था। पुलिस टप्पेबाजों को शाहगंज डिवीजन चौकी पर ले गई थी। रातभर वहां रखा था। उसके बाद चारों को छोड़ दिया था। उनसे पूछताछ के बाद कोतवाली से भी एक सराफ को उठाया था। उसे भी फील गुड के बाद छोड़ा गया था। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से हुई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने गुरुवार को इस मामले में प्रशिक्षु दरोगा शुभम सिंह, सिपाही प्रशांत और संजीव अत्री को निलंबित किया था। थाने से मिली रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष पेश हुए। बताया जा रहा है कि तीनों ने घटना के संबंध में जो हुआ था विस्तार से उन्हें बताया। पुलिस महकमे में चर्चा है कि जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई वह तो मोहरा हैं। इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी दोनों को घटना की जानकारी थी। चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा था। पुलिसकर्मी टप्पेबाजों को चौकी पर बैठाकर दूसरे काम से चले गए थे। कोतवाली थाने में तैनात एक सिपाही को फोन किया गया था। वह उस सराफ को शाहगंज तक लेकर आया था जिसने सोना गलाया था। टप्पेबाज छोड़ दिए। सोना कहां गया यह बात पहेली बनी हुई है। इधर चर्चाएं चल रही हैं कि अधिकारियों ने इंस्पेक्टर से ही मामले में रिपोर्ट मांगी थी। इंस्पेक्टर ने ही प्रशिक्षु दरोगा और दो कांस्टेबल के नाम अपनी रिपोर्ट में दिए। इसके बाद यह निलंबित किए गए। जबकि इंस्पेक्टर खुद सवालों के घेरे में हैं। चर्चाएं यह भी हैं कि सीता का डोला निकलवाने की कहकर इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी अपना बचाव कर रहे हैं जबकि जिस दिन टप्पेबाज पकड़े गए थे, उस दिन सीता का डोला निकला ही नहीं था। इस बात की भी जांच शुरू हो गई है। 

Previous Post

पुलिस के कई बड़े कांडों पर पर्दा, कार्रवाई नहीं लेकिन मेहरबानी जरूर दिख रही !

Next Post

यमुना किनारा आरती स्थल के सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
यमुना किनारा आरती स्थल के सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश

यमुना किनारा आरती स्थल के सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

मलपुरा में सड़क हादसे में युवक की मौत

February 14, 2022
भाजपा नेताओं ने कन्नौज में  छात्राओं को बाँटे स्मार्टफ़ोन: सपा का आरोप

भाजपा नेताओं ने कन्नौज में छात्राओं को बाँटे स्मार्टफ़ोन: सपा का आरोप

February 14, 2022
आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

April 24, 2024
कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.