• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मिशन 2024 की तैयारी करने लगा ऐंटी बीजेपी मोर्चा

मिशन 2024 की तैयारी करने लगा ऐंटी बीजेपी मोर्चा

March 26, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से एक बार फिर साफ हो गया है कि भाजपा को सीधी चुनौती देने में विपक्ष फेल है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और भाजपा के नेता पहले से ही मानकर चल रहे थे कि उनका बहुत कुछ दांव पर नहीं है। ऐसे में वहां आम आदमी पार्टी की जीत भाजपा पर असर नहीं डालती। कांग्रेस की यूपी समेत तमाम राज्यों में जो दुर्दशा हुई है, उसने पार्टी के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा कर दिया है। एक बार फिर नेतृत्व में बदलाव और गैर-गांधी को कमान सौंपने की बातें होने लगी हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव हैं और इसी साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य है। ऐसे में यहां जीत हार भाजपा और विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक रूप से काफी असर डालेंगे। ऐंटी-बीजेपी मोर्चा इसके दो साल बाद होने वाले इम्तिहान की तैयारियों में जुट गया है।
2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस से राहुल-सोनिया गांधी, टीएमसी की ममता बनर्जी, हाल-फिलहाल टीआरएस के के. चंद्रशेखर राव ने विपक्षी एकजुटता की कोशिश की है। अब तक के प्रयास तो बेअसर रहे हैं। फरवरी में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा था कि अगले दो महीने के भीतर दिल्ली में सभी गैर-बीजेपी दलों के सीएम का सम्मेलन बुलाया जाएगा। दरअसल, सभी 10 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी मोर्चा बनाने की फिर से पहल होती दिख रही है। इसमें कई मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 10 सियासी दल नई तैयारी कर रहे हैं। इस फ्रंट में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन मुख्य भूमिका में दिख सकते हैं। सबसे विषम परिस्थिति कांग्रेस के सामने है। एक तरफ उसके भीतर नेताओं में हताशा और निराशा का आलम है तो पार्टी को 2024 के लिए भी कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।
इस विरोधी मोर्चे में ममता, स्टालिन, राव, ठाकरे के अलावा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, वाईएसआर कांग्रेस के चीफ जगनमोहन रेड्डी, बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक, सीपीएम के नेता केरल के सीएम पी. विजयन साथ आ सकते हैं। इनमें से लगभग सभी पार्टियां भाजपा की विरोधी होने के साथ ही कांग्रेस से भी दूर हैं। भाजपा के चुनावी प्रदर्शन को देखते हुए इन गैर-कांग्रेसी पार्टियों को लग रहा है कि फिलहाल कांग्रेस विपक्षी मोर्चे का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है और न ही जनता में उसका कोई क्रेज बचा है। हालांकि विपक्षी मोर्चे की अगुआई कौन करेगा, यह बड़ा सवाल होगा। वैसे भी आम धारणा रहती है कि हिंदीभाषी नेता को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाता है।

Previous Post

राहुल गांधी के सामने ही भिड़ गए हरियाणा कांग्रेस के नेता, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Next Post

अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

May 21, 2026

आगरा। गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच सपाइयों ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर जमकर कलेक्ट्रेट में विरोध...

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

May 20, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े चर्चित न्यायिक मामले में बुधवार को अदालत में एक बार...

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

May 19, 2026

आगरा। सपा से राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को मोबाइल पर अज्ञात युवक द्वारा मैसेज करके जान से मारने की धमकी...

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

May 19, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे ' राष्ट्र प्रथम अभियान' के अंतर्गत मंगलवार को विशाल...

सांसद नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कीं कम

सांसद नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कीं कम

May 18, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित से जुड़े आह्वान को आगे बढ़ाते हुए अपने काफिले में...

Next Post
अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में आटा चक्की फटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

मलपुरा में आटा चक्की फटने से एक की मौत, पांच लोग घायल

May 19, 2026
छठ पर्व को लेकर महापौर और नगरायुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं

छठ पर्व को लेकर महापौर और नगरायुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं

November 5, 2024
जेल से जमानत पर आए छेड़खानी के आरोपी ने शाहगंज में महिला लेखपाल पर तेजाब उड़ेला

जेल से जमानत पर आए छेड़खानी के आरोपी ने शाहगंज में महिला लेखपाल पर तेजाब उड़ेला

September 3, 2022
बरहन में ज्वेलर पर तमंचा तानकर की लूट, मोटरसाइकिल भी ले गए

बरहन में ज्वेलर पर तमंचा तानकर की लूट, मोटरसाइकिल भी ले गए

May 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.