• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चार राज्यों में बीजेपी की वापसी, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में जीत, पंजाब में आप ने लगाई झाड़ू

चार राज्यों में बीजेपी की वापसी, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में जीत, पंजाब में आप ने लगाई झाड़ू

March 10, 2022
in National, News, World

नई दिल्ली। आज आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चार राज्यों में वापसी की है। हालांकि, यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को सीटों के मामले में नुकसान हुआ है। लेकिन जिस कड़ी टक्कर की बात यूपी में की जा रही थी, वो शायद नहीं दिखी। पर अगर हम इन चुनावों में मैन ऑफ द मैच की बात करेंगे तो पंजाब में बंपर जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं।

पंजाब में आप की आंधी में चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, परकाश सिंह बादल,  सुखबीर सिंह बादल जैसे बड़े-बड़े दिग्गज धराशायी हो गए। आप के भगवंत मान राज्य के अगले सीएम होंगे। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, आप 92 सीटों पर जीतती दिख रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आई है। राज्य में लगातार दूसरी बार बीजेपी सत्ता में आ रही है। योगी आदित्यनाथ की सख्त छवि, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, महिला सुरक्षा और गरीबों को राशन योजना का फायदा पहुंचा। हालांकि, 2017 के चुनाव की तुलना में बीजेपी को सीटों के मामले में काफी नुकसान हुआ है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 322 सीटें मिली थी। हालांकि, इस बार सीटें काफी कम हो गई हैं। इस चुनाव में बीजेपी को 42 फीसदी से ज्यादा वोट मिलते दिख रहा है।
उत्तराखंड में बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। बीजेपी ने चुनाव से कुछ महीने पहले ही राज्य में सीएम का चेहरा बदल दिया था। पुष्कर सिंह धामी के चेहरे के साथ बीजेपी मैदान में उतरी थी। राज्य की जनता ने यहां बीजेपी को फिर से चुनने का फैसला किया है। बीजेपी को राज्य में बंपर वोट मिले हैं। करीब 44 फीसदी लोगों ने बीजेपी को वोट किया है। कांग्रेस के लिए यहां से काफी निराशाजनक खबर आई है। राज्य में कांग्रेस को वोट तो 39 फीसदी मिले लेकिन सीट 17 ही मिलती दिख रही हैं। वहीं गोवा और मणिपुर में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। गोवा की 40 सीटों में भाजपा को 20 सीटें मिल गई हैं, जबकि तीन निर्दलीय जीत कर आए हैं, जो भाजपा का साथ दे सकते हैं। मणिपुर की 60 सीटों में से भाजपा ने 36 पर कब्जा जमा कर बहुमत हासिल कर लिया है।

Previous Post

सभी दलों के दिग्गज हारे, धामी, हरीश रावत, अमरिंदर सिंह, बादल, सिद्धू, चन्नी प्रमुख

Next Post

आगरा से मंत्री बनने के लिए किस-किस की लगेगी लॉटरी

Related Posts

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

November 15, 2026

आगरा। आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। महिलाएं नंगे पैर यमुना में स्नान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

Next Post
आगरा से मंत्री बनने के लिए किस-किस की लगेगी लॉटरी

आगरा से मंत्री बनने के लिए किस-किस की लगेगी लॉटरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कॉसमास मॉल की पार्किंग में कार सवार ने सवा साल की मासूम को रौंदा, मौत

कॉसमास मॉल की पार्किंग में कार सवार ने सवा साल की मासूम को रौंदा, मौत

August 11, 2024

गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी सजा बोलीं कुलाधिपति

December 24, 2021
असली समझ नकली चेन लूट ले गए बाइक सवार

असली समझ नकली चेन लूट ले गए बाइक सवार

September 13, 2022

डबल मर्डर मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली

December 17, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.