• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नकली दवा मामला- लखनऊ के दो दवा कारोबारियों सहित 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा

नकली दवा मामला- लखनऊ के दो दवा कारोबारियों सहित 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा

कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

August 25, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। सोमवार को कोतवाली थाने में नकली दवा सिडिंकेट में शामिल लखनऊ के दो दवा कारोबारियों के अलावा आगरा की लाजिस्टिक कंपनी संचालक दो भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ   मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं टीम को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोपित नकली दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टेंपो से 78.67 लाख रुपये कीमत की सनोफी कंपनी की दवा ऐलेग्रा 120 एमजी बरामद की थीं। सनोफी कंपनी के प्रतिनिधि ग्रेशियस इयान की ओर से औषधि विभाग की टीम को भेजी गई रिपोर्ट में दवाओं के नकली होने बात कही गई है।

सहायक आयुक्त औषधि खाद्य सुरक्षा बस्ती मंडल नरेश मोहन दीपक ने कोतवाली में एमएस लाजिस्टिक कंपनी संचालक सुल्तानपुरा निवासी यूनिश व वारिश पुत्रगण खलील व दवा कारोबारी न्यू बाबा फर्म का संचालक विक्की कुमार निवासी आशियाना सेक्टर एडीए कालोनी लखनऊ व पार्वती ट्रेडर्स लखनऊ का प्रोपराइटर सुभाष कुमार निवासी जयप्रकाश नगर आलमबाग लखनऊ के अलावा जगदीशपुरा क्षेत्र के लड़ामदा निवासी फरहान व हिमांशु अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में कहा है कि टेंपो गांव नदीम सैंया में रहने वाले टेंपो चालक आकिर मलिक ने दवा हेमा मेडिको के मालिक हिमांशु अग्रवाल के यहां ले जाने की बात कही है। चालक की ओर से जो चार बिल एमएस लाजिस्टिक उपलब्ध कराए गए वह दवाइयों के नहीं थे। मीनाक्षी फार्म धानाकोटी नगर धर्मपुरी की दो इनवाइस न्यू बाबा फार्मा अमीनाबाद लखनऊ व पार्वती ट्रेडर्स कानपुर रोड आशियाना लखनऊ को जारी भी दिखाई गईं। दोनों फार्म को मीनाक्षी फार्मा पुंडुचेरी की ओर से तीन हजार स्ट्रिप ऐलिग्रा 120 एमजी के 10.41 लाख के ईवे बिल भी दिए गए। ईवे बिल पर ट्रांसपोर्टर के कालम के सामने एमएस लाजिस्टिक का नाम और जीएसटी नंबर लिखा था। इनमें रेलवे का उल्लेख नहीं था। वहीं जांच टीम को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने के मामले में आरोपित नकली दवा करोबारी कर्मयोगी कमला नगर में रहने वाले हिमांशु अग्रवाल को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एंटी करप्शन न्यायालय मेरठ में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गोदाम में दवाओं की जांच की

औषधि विभाग की टीम ने हेमा मेडिको के फव्वारा स्थित गोदाम को सील कर दिया था। एसटीएफ के अनुसार गोदाम में हेमा मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल के पिता पवन कुमार ताला लगाकर गायब हो गए। सोमवार दोपहर बाद औषधि विभाग की टीम ने गोदाम में लगी सील खुलवाने व ताले को तुड़वाकर वहां मौजूद दवाओं की जांच की।

सरकारी गवाह बनेगा टेम्पो चालक
कैंट रेलवे स्टेशन से दवा बाजार तक दवाइयां लाने वाला टेम्पो चालक आकिर इस मामले में सरकारी गवाह बनेगा। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार वह सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गया है। इससे केस में मजबूती मिलेगी।

Previous Post

राष्ट्रपति से अपने परिवार के साथ मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन

Next Post

गोमांस का आरोप लगाते हुए हड्डियों से भरे कैंटर पर की तोड़फोड़, चालक को पीटा, उपद्रव करने वालों पर दर्ज हो रहा मुकदमा

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
गोमांस का आरोप लगाते हुए हड्डियों से भरे कैंटर पर की तोड़फोड़, चालक को पीटा,  उपद्रव करने वालों पर दर्ज हो रहा मुकदमा

गोमांस का आरोप लगाते हुए हड्डियों से भरे कैंटर पर की तोड़फोड़, चालक को पीटा, उपद्रव करने वालों पर दर्ज हो रहा मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे

शिक्षिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे

October 5, 2024
कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक को एफआईआर और गिरफ्तारी से कोई राहत नहीं मिली, याचिका खारिज

कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक को एफआईआर और गिरफ्तारी से कोई राहत नहीं मिली, याचिका खारिज

November 15, 2022
सदर पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर

सदर पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर

April 3, 2022

टेबलेट और स्मार्टफोन पाकर खिले छात्रों के चेहरे

January 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.